{"_id":"5d39940a8ebc3e6cb12ea079","slug":"former-cm-pk-dhumal-calls-on-pm-narendra-modi-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल भाजपा नेताओं में तनातनी के बीच मोदी से मिले धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल भाजपा नेताओं में तनातनी के बीच मोदी से मिले धूमल
Thu, 25 Jul 2019 05:05 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Jul 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
प्रेमकुमार धूमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की
- फोटो : सोशल मीडिया
हिमाचल भाजपा के कुछ नेताओं में चल रही तनातनी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद धूमल की उनसे यह पहली मुलाकात है।
विज्ञापन
हालांकि इस भेंट को महज शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। इसके बावजूद प्रदेश भाजपा के विभिन्न खेमों के कई नेता इस मुलाकात के कारण जानने में खासी दिलचस्पी लेते नजर आए। प्रेस बयान में बताया गया कि धूमल ने मोदी से हिमाचल के कई विकास कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 1998 में हिमाचल भाजपा का प्रभारी रहते प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वर्तमान में प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं।
विज्ञापन