फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former cm of himachal prem kumar dhumal surrender LPG subsidy.

पूर्व सीएम के इस काम की आप भी करेंगे तारीफ

Thu, 02 Jul 2015 11:37 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Former cm of himachal prem kumar dhumal surrender LPG subsidy.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेमकुमार धूमल सहित कई भाजपा विधायकों ने रसोई गैस सब्सिडी को सरेंडर कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर भाजपा नेताओं ने यह फैसला लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा है कि मैने सब्सिडी लेने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


भाजपा महासचिव और विधायक रणधीर शर्मा ने बताया है कि उनके सहित कई अन्य विधायकों ने भी सब्सिडी लेने से इंकार किया है। जनहित में यह फैसला लिया गया है।

केंद्र सरकार ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं से जनहित में गैस सब्सिडी की राशि नहीं लेने की अपील की है। सब्सिडी सरेंडर करने वाले उपभोक्ताओं को गैस कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने की थी सब्सिडी नहीं लेने की अपील

Former cm of himachal prem kumar dhumal surrender LPG subsidy.

इसके अलावा गैस एजेंसियों में जाकर भी लोग सब्सिडी सरेंडर करने का फार्म भर सकते हैं। केंद्र सरकार की अपील है कि आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को सब्सिडी लेने से इंकार करना चाहिए। हर महीने रसोई गैस सिलेंडरों के दाम तय होते हैं। इसी आधार पर सब्सिडी की राशि भी लौटाई जाती है।

उपभोक्ताओं के बैंक खातों में सब्सिडी की राशि लौटाई जाती है। कुछ माह पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मोबाइल फोन पर एसएमएस कर उपभोक्ताओं से सब्सिडी नहीं लेने की अपील की थी। इसी कड़ी में हिमाचल भाजपा ने अपना दायित्व निभाते हुए रसोई गैस सब्सिडी लेने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed