फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former CM Jairam gets taxi operators' fast-unto-death called off.

Shimla News: पूर्व सीएम जयराम ने समाप्त कराया टैक्सी ऑपरेटरों का आमरण अनशन

Fri, 28 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Former CM Jairam gets taxi operators' fast-unto-death called off.
अनशनकारियों को पिलाया जूस, केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से मांग रखकर कराएंगे समाधान
विज्ञापन

बोले, राखी घर मना सकेंगे, इसलिए समाप्त कराया अनशन
सत्ता परिवर्तन के बाद ऑपरेटरों की हर मांग पूरी की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के चौड़ा मैदान में पांच दिन से चल रहे ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर्स एंड ड्राइवर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आमरण अनशन को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को समाप्त करवा दिया।उन्होंने कहा कि हमने फैसला लिया था कि ऑपरेटर रक्षाबंधन अपने घर में मनाएं और इसलिए अनशन समाप्त करवाया।

उन्होंने आमरण अनशन पर बैठे एसोसिएशन के अध्यक्ष राम रत्न शर्मा और अभि ठाकुर सहित क्रमिक अनशन पर बैठे ऑपरेटरों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऑपरेटरों को भरोसा दिया कि वह विधानसभा के अंदर और बाहर तथा केंद्र सरकार के समक्ष उनकी मांगों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और राहत दिलवाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय है। सरकार बनने के बाद टैक्सी ऑपरेटरों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते रोज उन्होंने विधानसभा में टैक्सी ऑपरेटरों की मांगों को लेकर प्रश्न किया था। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गोलमोल जवाब दिया और गुमराह करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि टैक्सी ऑपरेटरों का प्रदेश की आर्थिकी में अहम योगदान है। प्रदेश सरकार सरकारी क्षेत्र में रोजगार नहीं दे पा रही है, ऐसे में ऑपरेटर ऋण लेकर या टैक्सी किराये पर लेकर स्वरोजगार अपना रहे हैं। सरकार का बड़ा काम कर रहे हैं। वह चालक, मैकेनिक सहित अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार परमिट को लेकर केंद्र के एक्ट का हवाला दे रही है। प्रदेश की कई सरकारों ने केंद्र सरकार के समक्ष परमिट की अवधि 15 साल किए जाने की मांग रखकर अपने ऑपरेटरों को राहत दी है। हिमाचल में भी प्रदेश सरकार ऐसा कर सकती थी। उन्होंने कहा कि कोविड के समय रोजगार समाप्त हो गया था। स्थिति सामान्य होने पर टैक्सी, ट्रक और बस ऑपरेटरों को राहत देने का काम किया था जिसे आज भी ऑपरेटर याद करते हैं। रक्षाबंधन का पर्व अपनों के साथ मनाने के लिए उन्होंने ऑपरेटरों से अनशन समाप्त करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया और पांच दिन से चल रहा आमरण अनशन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनशनकारियों से किया अमानवीय व्यवहार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा कि मांगों को लेकर अनशन पर बैठे ऑपरेटरों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। इन्हें बारिश में जबरन उठाया गया। प्रशासन से इस बारे में बात करने पर चेताया कि यदि उन्हें तंग किया गया तो भाजपा इनके समर्थन में खुलकर आएगी। इसके बाद व्यवहार में परिवर्तन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article