{"_id":"8cf187616caa2463d67ac32293cf1552","slug":"former-cm-dhumal-targets-congress-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्रदेश में तबादला माफिया पूरी तरह से सक्रिय'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'प्रदेश में तबादला माफिया पूरी तरह से सक्रिय'
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 14 Sep 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि राज्य में स्थानांतरण माफिया सक्रिय है। कहने को तो कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक है, लेकिन हर रोज तबादलों की लिस्टें निकल रही हैं। न्यायालय के आदेश पर कई स्थानांतरण रद्द भी हुए हैं। खनन और भू-माफिया भी सक्रिय है।
विज्ञापन
धूमल बिलासपुर में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रशिक्षण शिविर के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की माली हालत बिगड़ गई है। सरकार को 4500 करोड़ का कर्ज लेना पड़ा है। समय पर वेतन, पेंशन और भत्ते नहीं मिल रहे। पंचायतीराज संस्थाओं की वित्तीय शक्तियां सरकार ने छीन ली हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में आर्थिक इमरजेंसी की स्थिति है। निगम के बोर्ड और अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इनका कार्य सिर्फ भाजपा के खिलाफ बयानबाजी ही करना है। कई बार तो उनके नाम से बयान जारी होते हैं और उन्हें पता हीं नहीं होता। कहा कि कांग्रेस बदले की भावना से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि अधिकारियों पर दबाव बनाकर उन पर और उनके बेटे पर केस दर्ज किए जा रहे हैं। हालत इस कद्र बिगडे़ हैं कि मंत्री एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
68 में से 59 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के दौरान हार का मुंह देखना पड़ा। सरकार का सत्ता में रहने का कोई औचित्य ही नहीं है। नया जनादेश लेने के लिए कभी भी चुनाव हो सकते हैं।