फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former BJP MP virendra Kashyap's son booked for dushkarm

हिमाचल: भाजपा के पूर्व सांसद कश्यप के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

Wed, 15 Oct 2025 09:47 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Oct 2025 09:47 AM IST
सार

 शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप के बेटे पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना सोलन में शिकायत दी है। 

विज्ञापन
Former BJP MP virendra Kashyap's son booked for dushkarm
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप के बेटे पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना सोलन में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि ब्रिजेश्वर कश्यप दो साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा है। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की तस्वीर स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दी है, जिसमें ब्रिजेश्वर कश्यप पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन में भाजपा नेता के रिश्तेदार पर दुष्कर्म के आरोपों का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के 81 वर्षीय भाई पर एक युवती ने इलाज के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और अब पुलिस रिमांड पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed