फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forest Survey of India: Trees on private land will be counted in Himachal

भारतीय वन सर्वेक्षण: हिमाचल में निजी भूमि पर लगे पेड़ों की होगी गिनती

Mon, 02 May 2022 02:01 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 May 2022 02:01 AM IST
सार

सेटेलाइट के जरिये भारतीय वन सर्वेक्षण ने चंबा जिले में 210 इलाके चिह्नित किए हैं। इनमें निजी भूमि पर लगे पड़ों की गिनती की जाएगी। वन विभाग के कर्मचारियों ने चंबा जिले में यह कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Forest Survey of India: Trees on private land will be counted in Himachal
भारतीय वन सर्वेक्षण

विस्तार

भारतीय वन सर्वेक्षण प्रदेश में निजी भूमि पर लगे पड़ों की गिनती करेगा। इसके लिए वन विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। सेटेलाइट के जरिये भारतीय वन सर्वेक्षण ने चंबा जिले में 210 इलाके चिह्नित किए हैं। इनमें निजी भूमि पर लगे पड़ों की गिनती की जाएगी। वन विभाग के कर्मचारियों ने चंबा जिले में यह कार्य शुरू कर दिया है। 15 दिन के भीतर सर्वेक्षण कार्य पूरा किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट तैयार कर भारतीय वन सर्वेक्षण को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर जिले में लकड़ी से जुड़े उद्योगों के संचालन की अनुमति दी जाएगी। वर्ष 2013 में सर्वेक्षण के दौरान आरा मशीनें बंद कर दी गई थीं। निजी भूमि में पेड़ों की संख्या का पता लगाकर इन मशीनों को दोबारा से शुरू करने पर भी विचार हो सकता है। लकड़ी से जुड़े अन्य कई उद्योग हैं। इनके ऊपर इस सर्वेक्षण के बाद फैसला लिया जाएगा। वन परिक्षेत्र अधिकारी, बीट अफसर और वनरक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। 
विज्ञापन


वनमंडल अधिकारी चंबा अमित शर्मा ने बताया कि जिले में 210 इलाकों को सेटेलाइट के जरिये चिह्नित किया गया है। यहां निजी भूमि पर लगे पेड़ों की गिनती की जाएगी। यह गिनती वन विभाग के कर्मचारी स्वयं मौके पर जाकर करेंगे। यह सर्वे भारतीय वन सर्वेक्षण करवा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed