फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest minister Thakur Singh Bharmouri statement over illegal tree felling in Shilai Sirmour.

अवैध कटान मामले में ये क्या कह गए वन मंत्री !

Sat, 27 Dec 2014 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Dec 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
forest minister Thakur Singh Bharmouri statement over illegal tree felling in Shilai Sirmour.

वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि रेणुका जी वन मंडल के तहत पिछले दिनों शिलाई में हुए पेड़ों के अवैध कटान मामले में विभागीय जांच में स्थानीय भाजपा विधायक बलदेव सिंह तोमर के पिता, उनके चाचा और भाइयों की संलिप्तता पाई गई है।

विज्ञापन


भरमौरी ने बयान जारी कर कहा कि उपायुक्त सिरमौर द्वारा की गई जांच में यह पाया गया कि उक्त लोगों द्वारा किए गए अवैध कटान से लोक निर्माण विभाग की सड़क और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल योजना को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई है और एसपी नाहन मामले की जांच कर रहे हैं। अवैध कटान कार्य से लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है और कुछ पेड़ मलबे के नीचे दब गए हैं। उन्होंने कहा कि मलबे में पेड़ों के दबे होने के मामले की जांच अरण्यपाल नाहन को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed