फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forest festival celebrated by planting saplings in Pujarli

Shimla News: पुजारली में पौधे रोपकर मनाया वन महोत्सव

Fri, 25 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Forest festival celebrated by planting saplings in Pujarli
शिमला। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान शिमला ने शुक्रवार को ब्यूलिया की पुजारली पंचायत के स्थानीय लोगों के साथ वन-महोत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. संदीप शर्मा ने बान प्रजाति का पौधा रोपकर किया। उन्होंने ग्रामीणों को पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया। डॉ. शर्मा ने कहा कि लगाए गए पौधों की शुरुआती दो वर्षों तक विशेष देखभाल आवश्यक है और गर्मियों में सूखे के दौरान सिंचाई भी करनी चाहिए। मुख्य तकनीकी अधिकारी डॉ. जोगिंदर सिंह चौहान ने बताया कि बान, ब्यूल और खिड़क जैसी चारा प्रजातियों के 200 पौधे रोपे गए हैं। इस पौधरोपण कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और पुजारली पंचायत के ग्रामीणों सहित 80 लोग शामिल हुए। पौधरोपण के बाद मिशन लाइफ पर जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॉ. संदीप शर्मा ने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक से बचने, ऊर्जा एवं जल का सदुपयोग करने और जैविक खेती अपनाने की अपील की। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. जोगिंद्र सिंह, राजेंद्र पाल और कुलवंत राय गुलशन ने अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article