{"_id":"66e7ca7813e59ebe090997e4","slug":"forest-department-demolished-the-construction-done-at-the-mazar-of-lakhdata-peer-in-daduhi-panchayat-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: वन विभाग ने दड़ूही पंचायत में लखदाता पीर की मजार में किए निर्माण को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: वन विभाग ने दड़ूही पंचायत में लखदाता पीर की मजार में किए निर्माण को तोड़ा
Mon, 16 Sep 2024 11:34 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:34 AM IST
सार
प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय से सटी दड़ूही पंचायत में लखदाता पीर की मजार में रातोंरात दीवारों के निर्माण का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
वन विभाग ने मजार में किए निर्माण को तोड़ा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय से सटी दड़ूही पंचायत में लखदाता पीर की मजार में रातोंरात दीवारों के निर्माण का मामला सामने आया है। यहां पर जंगल के बीच वर्षों पहले बनी मजार स्थित है लेकिन इसमें तिरपाल लगाकर रात के अंधेरे में निर्माण किया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ताजा किए गए निर्माण को हटाया। वहीं विभाग अब यहां पर पूर्व में किए गए निर्माण को लेकर भी जांच में जुट गया है।
विज्ञापन
मजार के ढांचे का निर्माण कब हुआ था और किसकी ओर से यह निर्माण करवाया गया है इसे लेकर भी विभाग रिकाॅर्ड खंगालेगा। हालांकि स्थानीय पंचायत की ओर से इस विषय पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। डीएफओ हमीरपुर अंकित सिंह ने कहा कि यहां पर सूचना मिलने के बाद ताजा निर्माण को हटाया गया है। यहां पर जमीन और पूर्व में निर्मित मजार के ढांचे के रिकाॅर्ड को खंगाला जा रहा है। ढांचे में दीवारों का निर्माण ताजा किया जा रहा था जिसे हटा दिया गया है।
विज्ञापन