फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest department closed leporad discoverd Avihan

राजधानी में तेंदुए पकड़ने का अभियान बंद

Tue, 08 Feb 2022 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
forest department closed leporad  discoverd Avihan
आदमखोर तेंदुआ और शावक पकड़ने पर लिया फैसला
विज्ञापन

शावक अभी मादा तेंदुए से रहेंगे अलग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में मासूम बच्चों को उठाने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए चलाया अभियान वन विभाग ने तीन महीने बाद बंद कर दिया है। कनलोग से तेंदुए के शावक को पकड़ने के बाद विभाग ने मंगलवार से आधिकारिक तौर पर इस अभियान को बंद करने का फैसला लिया। अब जंगल में लगे सभी पिंजरे हटा दिए जाएंगे।
बीते साल चार नवंबर की रात डाउनडेल से तेंदुए ने मासूम बच्चे को उठा लिया था। इसके बाद से वन विभाग ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए शहर के जंगलों में अभियान चला रखा था। इस अभियान के तहत शहर में आधा दर्जन से अधिक पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए थे। 18 नवंबर को मादा तेंदुआ इनमें से एक पिंजरे में पकड़ी गई थी। वहीं बीते माह यूएस क्लब के पास इसका शावक पकड़ा गया। अब सोमवार को विभाग ने कनलोग में लगे एक पिंजरे से मादा तेंदुए के दूसरे शावक को पकड़ा है।
विज्ञापन

वन विभाग ने इसे टुटीकंडी रेस्क्यू सेंटर में रखा है। इसे अभी अपनी मां से अलग रखा गया है। वन विभाग का कहना है कि जंगल में मादा तेंदुआ के तीन नहीं बल्कि दो ही शावक थे। कैमरों में भी इन दो शावकों की ही मूवमेंट नजर आई थी। पहले तीन शावक होने का दावा भी किया था लेकिन कैमरे की लाइट के चलते यह स्पष्ट नहीं था। बाद में मिली तस्वीरों में दो ही शावक दिखे थे और इन दोनों को ही अब पकड़ लिया है। वन विभाग की डीएफओ अनीता भारद्वाज ने कहा कि शहर में अब तेंदुओं को पकड़ने के लिए चलाया अभियान बंद किया जा रहा है। दोनों शावक और मादा तेंदुआ अभी टुटीकंडी रेस्क्यू सेंटर में ही रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed