फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forensic team take samples of writing at shamsher singh house.

ऐसे खुलेगा शेर सिंह के घर लग रही आग का राज

Sun, 28 Jun 2015 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर) Updated Sun, 28 Jun 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
forensic team take samples of writing at shamsher singh house.

घुमारवीं के अंतर्गत बाड़ी गांव में शेर सिंह के घर हो रही घटनाओं का आखिर क्या राज है। हॉरर फिल्मों की तरह यहां कभी आग की लपटें उठती हैं तो कभी बिस्तर गीले हो जाते हैं। दीवारों और कागजों में धमकी भरे शब्द लिखे जा रहे हैं। खैर, इस रहस्य से अब पुलिस हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की मदद लेगी। शनिवार को डीएसपी हेडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने पुलिस टीम के साथ मौके का मुआयना किया।

विज्ञापन


जबकि हमीरपुर से फोरेंसिक एक्सपर्ट मीनाक्षी भी मौके पर पहुंची। पुलिस और एफएसएल की टीम ने दीवारों पर लिखे धमकी भरे शब्दों के सैंपल लिए हैं। वहीं कागजों पर लिखे शब्दों की भी छानबीन की जा रही है। बिलासपुर जिला के बाड़ी गांव में शेर सिंह के घर में लग रही आग और उनके घर में घट रही रहस्यमयी घटनाओं से अभी तक पर्दा नही उठ सका है, लेकिन पुलिस इस मामले से पर्दा उठाने के लिये अब एक्सपर्ट की मदद ले रही है।
विज्ञापन


वीरवार को शेर सिंह के घर पर दो बार लगी रहस्यमयी आग के बाद दीवारों पर उभरे धमकी भरे शब्दों से पूरा परिवार सहमा हुआ है। दीवारों और कागजों में लिखा था कि यहां से भाग जाओ नही तो मारे जाओगे। शनिवार को पुलिस और एफएसएल की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर जाकर मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी हैड क्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि एक्सपर्ट को बुलाया गया है। हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। वैज्ञानिक जांच के बाद ही तथ्य उजागर हो सकेंगे। गौरतलब है कि कई बार शेर सिंह के मकान में आग की लपटें उठ चुकी है।


मंडी और शिमला से भी फोरेंसिक टीम यहां आई और सैंपल लिए। लेकिन, उसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया। अब धमकी भरे शब्दों के उभरने से परिवार डरा हुआ है। शेर सिंह का कहना है कि अब तो अपने ही घर में रहने से भी डर लगने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed