{"_id":"5ff415fe049b080bd3673a14","slug":"forecasting-cold-wave-in-himachal-pradesh-due-to-rain-and-snowfall-yellow-and-orange-alert-for-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बारिश और बर्फबारी से बढ़ी शीतलहर, आज के लिए येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बारिश और बर्फबारी से बढ़ी शीतलहर, आज के लिए येलो अलर्ट
Tue, 05 Jan 2021 02:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Jan 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर के छितकुल में बर्फबारी।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अलर्ट के बीच मंगलवार अल सुबह से बारिश और बर्फबारी हो रही है। आज प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले भागों में सुबह से ही बर्फबारी हो रही हैैैैैैै। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के मध्यम ऊंचाई और मैदानी भागों में झमाझम बारिश हो रही हैै। बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई हैै। बुधवार को भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, सात जनवरी को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
लेकिन आठ जनवरी को प्रदेश में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद नौ से 11 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, भारी बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग से तीसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, शिमला, कांगड़ा, सिरमौर और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है।
विज्ञापन
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 4.3
कल्पा - 0.0
मनाली 4.0
भुंतर 8.3
सुंदरनगर 8.4
डलहौजी 3.5
मंडी 8.0
धर्मशाला 5.0
शिमला 6.6