फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forecast of Snowfall on Himachal Hills on Christmas.

गुड न्यूज, बदलने वाला है मौसम, क्रिसमस पर बर्फबारी के आसार

Sat, 24 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 24 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Forecast of Snowfall on Himachal Hills on Christmas.

सूखे की मार झेल रहे हिमाचल के लिए राहत बरसने वाली है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में व्हाइट क्रिसमस की आस पूरी हो सकती है। 24 और 25 दिसंबर को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम बदलने वाला है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने हिमाचल के पहाड़ों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगर मौसम बिगड़ता है तो पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए प्रमुख शहरों का तापमान

Forecast of Snowfall on Himachal Hills on Christmas.

वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम पारा माइनस 0.2, सुंदरनगर में 0.6, भुंतर में 0.0, कल्पा में 1.0, सोलन में 2.8, चंबा में 2.4, मनाली में 2.6, बिलासपुर में 2.0, हमीरपुर में 3.9, मंडी में 4.1, कांगड़ा में 5.2, धर्मशाला में 9.8 और शिमला में 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर, शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 20.6, धर्मशाला में 18.2, सोलन में 22.5, नाहन में 20.0, ऊना में 26.5, सुंदरनगर में 21.1, भुंतर में 17.2, कल्पा में 16.2, हमीरपुर में 23.0, मंडी में 18.4, कांगड़ा में 24.0 और मनाली में 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed