{"_id":"3f4a0815171d708c15d5b869473dc0e4","slug":"forecast-of-snowfall-in-himachal-from-27th-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बर्फबारी के आसार, बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बर्फबारी के आसार, बदलेगा मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 26 Jan 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 27 जनवरी से मौसम फिर बिगड़ेगा। 29 जनवरी को बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। 31 जनवरी से हिमाचल में फिर मौसम साफ हो जाएगा। हिमाचल में इन दिनों भले ही मौसम शुष्क बना है।
विज्ञापन
लेकिन सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, केलांग, सोलन और मनाली का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड होने से पानी के पाइप और नालों में रुका हुआ पानी जम रहा है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 जनवरी को प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क जबकि मध्य और पर्वतीय क्षेत्रों के एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
इसी तरह 28 जनवरी को भी मैदानी इलाकों के कुछेक क्षेत्रों में बारिश जबकि मध्य और पर्वतीय क्षेत्रों के एक दो स्थानों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पारा लुढ़कने से हिमाचल में ठंड का प्रकोप ज्यादा है।
हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी के बाद हिमाचल में मौसम साफ हो जाएगा।