फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ForeCast of Hailstorm in Himachal in next 3 Days.

हिमाचल में अगले 3 दिन ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की चेतावनी

Tue, 07 Mar 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Mar 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
ForeCast of Hailstorm in Himachal in next 3 Days.

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आठ से दस मार्च तक ओलावृष्टि होने और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इन तीन दिनों के दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


उधर, पूरे प्रदेश में मंगलवार से लेकर 12 मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा। कई क्षेत्रों में बादल जमकर बरसेंगे। होली के दौरान भी प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। सोमवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


शिमला में अधिकतम तापमान 16.0, धर्मशाला में 20.2, नाहन में 24.3, सोलन में 21.7, भुंतर में 23.2, सुंदरनगर में 24.4, चंबा में 22.4, हमीरपुर-बिलासपुर में 25.5, मंडी में 24.5, कांगड़ा में 25.6, मनाली में 15.6, कल्पा में 11.0 और केलांग में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सात मार्च से 12 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में इस दौरान बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed