{"_id":"5b2bca013cc80f5bdee484bdd7a8d6fc","slug":"forcast-of-snowfall-on-himachal-hills-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के लिए रहें तैयार, बिगड़ने वाला है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के लिए रहें तैयार, बिगड़ने वाला है मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 19 Dec 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम फिर करवट बदलने वाला है। ऐसे में लोगों को फिर से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा, कुल्लू, मंडी के ऊपरी क्षेत्रों में रविवार को बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर और मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 दिसंबर को प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। 22 दिसंबर को दोबारा से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 25 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा।
विज्ञापन
शनिवार को प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान केलांग में माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा।