फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   for Virbhadra Development of Sports mean tournament in Rohru: Dhumal

'रोहड़ू में टूर्नामेंट करवाने से नहीं होता खेलों का विकास'

Sun, 06 Apr 2014 10:07 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, अवाहदेवी (हमीरपुर)
बयूरो/ अमर उजाला, अवाहदेवी (हमीरपुर) Updated Sun, 06 Apr 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
for  Virbhadra Development of Sports mean tournament in Rohru: Dhumal

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की यूपीए सरकार और प्रदेश में वीरभद्र की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार सिर्फ 16 मई तक की मेहमान है। देश और प्रदेश दोनों स्थानों पर भ्रष्ट सरकारें सत्ता में नहीं रहेंगी।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने गृह पोलिंग बूथ समीरपुर में पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का उदय 1980 में हुआ तथा 16 वर्ष की आयु में ही पार्टी वर्ष 1996 में देश की सबसे बड़ी पार्टी उभरकर सामने आई थी।
विज्ञापन


सभी कार्यकर्त्ता पार्टी स्थापना दिवस पर विजय संकल्प लें कि 7 मई को सभी पार्टी कार्यकर्त्ता अपने-अपने बूथ को जीतेंगे और उसके बाद खुद ब खुद भाजपा प्रदेश की चारों सीटों पर चुनाव जीत जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रिकेट स्टेडियम को जमीन देकर कोई गुनाह नहीं किया है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए झूठे मुकदमे कर रहे हैं जिससे चुनावों में लाभ मिल सके।

वीरभद्र अपने माता-पिता के नाम पर रोहड़ू में टूर्नामेंट करवाते हैं, हर वर्ष लाखों रुपए का चंदा एकत्रित करते हैं। और इसे ही खेल का विकास समझते हैं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा अपने प्रत्याशी की घोषणा एक-दो दिन में कर देगी।


भाजपा ने पार्टी हाईकमान को नाम भेज दिए हैं तथा जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, मंडलाध्यक्ष दलवीर सिंह, सेक्टर प्रभारी संजीव कुमार, समीरपुर पंचायत प्रधान एफआर दहोड़ व ममता धूमल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed