फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   for the first time in Himachal rearing of Kadaknath Chicken, Farmers will benefit

हिमाचल में पहली बार होगा कड़कनाथ मुर्गा पालन, किसानों को होगा फायदा

Sat, 13 Feb 2021 02:13 PM IST
Krishan Singh सचिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
सचिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Feb 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
for the first time in Himachal rearing of Kadaknath Chicken, Farmers will benefit
हिमाचल में कड़कनाथ मुर्गे का पालन - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में पहली बार कड़कनाथ मुर्गों का पालन किया जाएगा। इससे किसानों की आय सुदृढ़ होगी। पशुपालन विभाग प्रदेश के किसानों को कड़कनाथ मुर्गों के 25-25 चूजे निशुल्क देगा। इसके लिए पशुपालन विभाग ने सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन में सरकार से इसकी अनुमति मिल जाएगी।

विज्ञापन


इसके बाद इच्छुक लाभार्थियों को 25-25 चूजे निशुल्क वितरित किए जाएंगे। प्रदेश में कई जगह लोग कड़कनाथ मुर्गे पाल रहे हैं। बाजार में इसका एक चूजा 70 से 150 रुपये तक मिलता है। कड़कनाथ मुर्गों की पहचान करना बेहद आसान है। कड़कनाथ मुर्गा काले रंग का होता है। इसकी कगली, टांगें और आंखों का रंग काला होता है। यह मुर्गा वजन में एक से डेढ़ किलो का रहता है। मुर्गे का मांस भी काले रंग का होता है। 
विज्ञापन


हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद इस मुर्गे का मांस, एक अंडा 60 रुपये तक
कड़कनाथ मुर्गे का मांस प्रोटीन से भरपूर होता है। अन्य मुर्गों के मुकाबले इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। इस मुर्गे में अमीनो एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। खास बात यह है कि कड़कनाथ मुर्गे के मांस में बेहद कम कोलेस्ट्रोल होता है, जो हृदय रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। कड़कनाथ मुर्गे का मांस बाजार में 800 से एक हजार रुपये तक प्रति किलो होता है। इसका अंडा भी 30 से 60 रुपये तक बिकता है। - डॉ संदीप मिश्रा, असिसटेंट प्रोफेसर, पशुपालन विभाग, पालमपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे में कड़कनाथ मुर्गों के पालन की विभाग तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभाग ने सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है। अनुमति मिलने के बाद इच्छुक लाभार्थिकों को 25-25 चूजे दिए जाएंगे। - डॉ संजीव धीमान, उप निदेशक, पशुपालन विभाग कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed