{"_id":"b6d8a5341d0f685d80f1ae042a5f030b","slug":"football-championship-at-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में कल से शुरू होगा फुटबाल का महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में कल से शुरू होगा फुटबाल का महाकुंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
Updated Wed, 02 Jul 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सिरमौर के नाहन स्थित चौगान मैदान में 3 से 7 जुलाई तक देश भर के नामी फुटबाल क्लब दे दनादन गोल करने के लिए जुटेंगे। ऐसे में फुटबॉल प्रेमियों को इस जोशीले खेल को देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
प्रदेश फुटबाल एवं जिला फुटबाल संघ की ओर से ओएनजीसी आल इंडिया फुटबाल फेस्टिवल करवाया जा रहा है। खेल उत्सव में ओएनजीसी मुख्य प्रायोजक की भूमिका में है।
एचपीएफए के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि फुटबाल खेल उत्सव में देश के कई नामी फुटबाल क्लब शिरकत कर रहे हैं। ऐसे में इस टूर्नामेंट में काफी रोचक मुकाबले होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इनमें हिमाचल इलेवन, चंडीगढ़, मुंबई, केरल, संगरूर, माहिलपुर देहरादून, अंबाला डीएफए एवं आरसीएफ शामिल हैं। टूर्नामेंट में सुमित सेन की याद में बेस्ट गोलकीपर अवार्ड और राजीव वर्मा की याद में बेस्ट प्लेयर का अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन