फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Food will be hot all the time, ninth class student Naitik prepared solar lunch bo

Solar Lunch Box: हर समय गर्म रहेगा खाना, नौवीं कक्षा के छात्र नैतिक ने तैयार किया सोलर लंच बॉक्स

Wed, 19 Apr 2023 07:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Apr 2023 07:32 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य शैक्षिक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से करवाई गई इनोवेटिव आइडिया प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले की राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल के छात्र ने सोलर लंच बाक्स पर निबंध लिखा है और सोलर लंच बाक्स को अव्वल स्थान मिला है।

विज्ञापन
Food will be hot all the time, ninth class student Naitik prepared solar lunch bo
छात्र नैतिक शर्मा शिक्षकों के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

सरकारी स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र नैतिक शर्मा ने हर समय बच्चों को गर्म खाना उपलब्ध करवाने के लिए सौर उर्जा से संचालित सोलर लंच बाक्स तैयार किया है। हिमाचल प्रदेश राज्य शैक्षिक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से करवाई गई इनोवेटिव आइडिया प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले की राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल के छात्र ने सोलर लंच बाक्स पर निबंध लिखा है और सोलर लंच बाक्स को अव्वल स्थान मिला है। अब राज्य स्तरीय साइंस, मैथेमेक्टिस एंड इन्वायरमेंट एक्जीबिशन के लिए भी इसका चयन किया गया है। यह स्पर्धा सोलन जिले में 26 अप्रैल को होगी। नैतिक शर्मा ने कहा कि सोलर लंच बाक्स तैयार करने के लिए आइडिया सभी बच्चों को गर्म खाना मिलने से आया है। सरकारी स्कूलों में आठवीं तक के बच्चों को ही मिड डे मील मिलता है।

विज्ञापन


सोलर लंच बाक्स तैयार होने से आगे की कक्षाओं के छात्रों को भी हर समय खाना गर्म मिलेगा। टीजीटी मेडिकल अध्यापक शिवानी पटियाल ने कहा कि एससीईआरटी सोलन की ओर से करवाई गई परीक्षा में बच्चों से मॉडल के लिए निबंध (इनोवेटिव आइडिया) मांगे गए थे। जिसमें नैतिक शर्मा के निबंध को अव्वल माना गया है और अब नैतिक राज्य स्तरीय परीक्षा में भी भाग लेंगे। सोलर लंच बाक्स को बनाने में एक सप्ताह का समय लगा है और इससे बच्चों को हर समय गर्म खाना मिलेगा। स्कूल की मुख्य अध्यापिका सपना ठाकुर ने कहा कि छात्र नैतिक शर्मा ने हर समय बच्चों को गर्म खाना मिलने के लिए सोलर लंच बाक्स तैयार किया है। अगर किसी बच्चे का खाना पूरी तरह से पक्का नहीं होगा तो भी सोलर लंच बाक्स में रखने से पूरी तरह से पक जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed