{"_id":"662f935c033484093f0dc9eb","slug":"food-supply-department-will-close-jakhu-ration-depot-shimla-news-c-19-sml1001-342068-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: खाद्य आपूर्ति विभाग जाखू \nराशन डिपो को करेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: खाद्य आपूर्ति विभाग जाखू राशन डिपो को करेगा बंद
विज्ञापन
सैकड़ों कार्ड धारकों को झेलनी होगी परेशानी
जोधा निवास डिपो से जोड़े जाएंगे राशन कार्ड धारक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के जाखू वार्ड में चल रहा राशन डिपो आने वाले दिनों में बंद होने वाला है। इस डिपो के बंद होने के बाद लोगों को राशन लेने के लिए जोधा निवास डिपो आना होगा। इस वजह से सैकड़ों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में जाखू वार्ड में जिस जगह पर राशन डिपो चल रहा है, वह भवन असुरक्षित है। इस बारे में डिपो संचालक की ओर से खाद्य आपूर्ति विभाग को सूचित किया है। विभाग के निरीक्षक ने हाल ही में यहां का दौरा किया था जिसमें यह राशन डिपो असुरक्षित निकला है। यही वजह है कि इस डिपो को यहां पर बंद करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि डिपो में जो सामान उपलब्ध है, उसे विभाग ने लोगों को जल्द आवंटित करने को कहा है। इसके बाद ही यहां के कार्ड जोधा निवास स्थित डिपो में शिफ्ट कर दिए जाएंगे।
यह भी एक समस्या
सूत्रों का कहना है कि जाखू में जो डिपो संचालक लोगों को आटा, चावल, चीनी, नमक, तेल और दालें उपलब्ध करवाता है, अब उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। संचालक की ओर से इस बारे में विभाग को सूचित किया है। यह भी एक वजह है कि अब वह डिपो नहीं चलाना चाहते। इस वजह से विभाग को इस डिपो के कार्ड दूसरे डिपो में शिफ्ट करने पड़ेंगे।