फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmaur: Call for help echoes from mosque, 31,000 raised in 10 minutes; here’s the full story.

सिरमौर: मस्जिद से गूंजी मदद की पुकार, किडनी रोगी के लिए 10 मिनट में जुटाए 31 हजार, जानें पूरा मामला

Sat, 26 Sep 2026 11:07 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 11:07 AM IST
सार

 अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद, कच्चा टैंक में मस्जिद के माइक से विजय के इलाज के लिए सहयोग की अपील की गई। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद की अपील पर मुस्लिम समाज के लोगों ने महज 10 से 15 मिनट में 31 हजार रुपये एकत्र कर दिए। 

विज्ञापन
Sirmaur: Call for help echoes from mosque, 31,000 raised in 10 minutes; here’s the full story.
किडनी रोगी के लिए जुटाई राशि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंसानियत की कोई सरहद या धर्म नहीं होता। इसका उदाहरण नाहन में देखने को मिला, जहां हरिपुर खोल निवासी 27 वर्षीय विजय कुमार के इलाज के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया। शुक्रवार को अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद, कच्चा टैंक में मस्जिद के माइक से विजय के इलाज के लिए सहयोग की अपील की गई। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद की अपील पर मुस्लिम समाज के लोगों ने महज 10 से 15 मिनट में 31 हजार रुपये एकत्र कर दिए। इसके साथ ही शहर की अन्य पांच मस्जिदों में भी प्रत्येक शुक्रवार को विजय के इलाज के लिए सहयोग राशि जुटाने की बात कही गई है। विजय की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। उनकी सात साल की बेटी अपने पिता को जल्द स्वस्थ देखना चाहती है। विजय के इलाज के लिए पिछले करीब एक सप्ताह से नाहन शहर में आर्थिक सहयोग जुटाया जा रहा है। दिव्यांश बैरागी, राहुल और उनके साथी लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं। दिव्यांश बैरागी ने मुस्लिम समाज के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद की मदद के लिए जिस तरह लोग धर्म से ऊपर उठकर आगे आए, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है।

विज्ञापन

पीजीआई से चल रहा उपचार
विजय के इलाज के लिए चल रही यह मुहिम आर्थिक सहयोग के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल भी बन रही है। शहरवासियों की मदद से अब परिवार को विजय के स्वस्थ होने की उम्मीद बंधी है। ऐसे में एक पिता को स्वस्थ देखने की सात साल की बेटी की उम्मीद अब शहर के लोगों के सहयोग से जुड़ गई है।  विजय कुमार की दोनों किडनियां लंबे समय से खराब हैं। उनका उपचार पीजीआई से चल रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके इलाज का खर्च लोगों की मदद से जुटाया जा रहा है। विजय के परिवार में माता-पिता, पत्नी और छोटा भाई है। माता-पिता की आय का भी कोई स्थायी साधन नहीं है। विजय पहले मोटर मेकेनिक का काम करता था जिससे उसके घर का खर्च चल रहा था। बीमार होने के बाद से यह काम छूट गया। विजय के इलाज के लिए लोग सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर मदद की अपील कर रहे हैं। वीडियो नाहन के कच्चा टैंक निवासी दिव्यांश बैरागी और उनके दोस्तों तक पहुंचा। नाहन के चौगान मैदान में चल रहे मेले में भी सहायता जुटाने के लिए स्टॉल लगाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed