फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Blow from inflation: Cement prices rise again in Himachal; cost up by 10 rupees per bag.

महंगाई का झटका: हिमाचल प्रदेश में सीमेंट फिर महंगा, 10 रुपये प्रति बैग बढ़े दाम

Sat, 26 Sep 2026 06:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 06:15 AM IST
सार

खास यह है कि दस दिन के भीतर सीमेंट के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। इससे इस अवधि में प्रति बैग कीमत कुल दस रुपये तक बढ़ गई है। ऐसे में पहले ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए अब मकान बनाना और महंगा हो गया है।

विज्ञापन
Blow from inflation: Cement prices rise again in Himachal; cost up by 10 rupees per bag.
सीमेंट(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में महंगाई के बीच सीमेंट 10 रुपये तक महंगा हो गया है। सीमेंट कंपनियों ने शुक्रवार को दाम में प्रति बैग पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। 10 दिन पहले ही सीमेंट के दाम 5 रुपये बढ़ाए गए थे। ऐसे में पहले ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए मकान बनाना और महंगा हो गया है। सीमेंट विक्रेताओं पवन, रोहित, मनोज और राकेश के अनुसार 15 सितंबर को भी कंपनियों ने प्रति बैग पांच रुपये की बढ़ोतरी की थी। 

विज्ञापन

अब इतने रुपये में मिलेगा प्रति बैग सीमेंट
अब दोबारा पांच रुपये बढ़ने के बाद एसीसी सुरक्षा सीमेंट 415 से बढ़कर 425 रुपये, एसीसी गोल्ड 465 से 475 रुपये और बांगड़ सीमेंट 390 से बढ़कर 400 रुपये प्रति बैग हो गया है। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट की कीमत करीब 405 रुपये प्रति बैग बताई जा रही है। लगातार बढ़ रही कीमतों का सीधा असर निर्माण बजट पर पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

100 बैग पर बढ़ा एक हजार तक अतिरिक्त खर्च
 यदि उपभोक्ता को 10 दिन पहले की तुलना में अब 50 बैग सीमेंट खरीदना है तो उसे करीब 500 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। 100 बैग पर यह खर्च करीब 1,000 रुपये होगा। बड़े कार्यों में सैकड़ों बैग की खपत होने पर अतिरिक्त खर्च और बढ़ जाएगा। विक्रेताओं के अनुसार, कंपनियों की ओर से नई कीमतें जारी होने के बाद उसी के अनुसार बिक्री की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed