फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur: Mandi style Ransingha to be presented to President Droupadi Murmu; AIIMS logo also inscribed on it

बिलासपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेंट होगा मंडी शैली का रणसिंगा, एम्स का लोगो भी है अंकित

Sat, 26 Sep 2026 10:22 AM IST
Krishan Singh अनिल ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
अनिल ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 10:22 AM IST
सार

राष्ट्रपति के लिए मंडी शैली का पारंपरिक वाद्य यंत्र रणसिंगा तैयार कराया जा रहा है। इस पर एम्स बिलासपुर का लोगो भी अंकित होगा। स्मृति चिह्न को मंडी के एक कलाकार से तैयार कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
Bilaspur: Mandi style Ransingha to be presented to President Droupadi Murmu; AIIMS logo also inscribed on it
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेंट होगा मंडी शैली का रणसिंगा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एम्स बिलासपुर में 6 अक्तूबर को होने वाले पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हिमाचली लोक कला से जुड़ा खास स्मृति चिह्न भेंट किया जाएगा। राष्ट्रपति के लिए मंडी शैली का पारंपरिक वाद्य यंत्र रणसिंगा तैयार कराया जा रहा है। इस पर एम्स बिलासपुर का लोगो भी अंकित होगा। स्मृति चिह्न को मंडी के एक कलाकार से तैयार कराया जा रहा है। इसके जरिये राष्ट्रपति को दी जाने वाली भेंट में हिमाचल की लोक संस्कृति के साथ एम्स बिलासपुर की पहचान को भी शामिल किया जाएगा। एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी।

विज्ञापन

कार्यक्रम दोपहर 3 से 4 बजे तक प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर एम्स प्रशासन की ओर से कार्यक्रम और प्रोटोकॉल से जुड़ी तैयारियां की जा रही हैं। दीक्षांत समारोह में संस्थान के पहले बैच के एमबीबीएस विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही बीएससी नर्सिंग और बीएससी पैरामेडिकल के विद्यार्थी भी समारोह का हिस्सा होंगे। पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर एमडी-एमएस के विद्यार्थियों के साथ डीएम और एमसीएच पाठ्यक्रम के विद्यार्थी भी दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए एम्स परिसर में सुरक्षा और प्रोटोकॉल की व्यवस्था भी की जा रही है। कार्यक्रम स्थल, मंच, अतिथियों के बैठने, प्रवेश और राष्ट्रपति के आगमन-प्रस्थान मार्ग को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रपति का एम्स बिलासपुर का यह पहला दौरा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed