फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   food cororation MD transfer by himachal govt

स्मार्ट वर्दी विवाद के बीच खाद्य आपूर्ति निगम के एमडी का तबादला

Fri, 23 Nov 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Nov 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
food cororation MD transfer by himachal govt

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले साढ़े आठ लाख विद्यार्थियों की स्मार्ट वर्दी को लेकर उठे विवाद के बीच राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक एसएस गुलेरिया को बदल दिया है। उनके स्थान पर श्रमायुक्त बलबीर चंद बडालिया को निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम स्कूली बच्चों की वर्दी के लिए टेंडर करवाने में नाकाम रहा है जबकि शैक्षणिक सत्र समाप्ति की ओर है। हालांकि, एसएस गुलेरिया इन दिनों चुनावी ड्यूटी पर गए हैं। बेशक उनका निगम से तबादला किया गया है, मगर उन्हें श्रमायुक्त और निदेशक रोजगार के रूप में भी बड़ी जिम्मेवारी दी गई है।
विज्ञापन


वीरवार को हिमाचल सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य परिवहन विभाग के निदेशक और श्रमायुक्त का कार्यभार देख रहे बलबीर चंद बडालिया को हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. एसएस गुलेरिया को श्रमायुक्त एवं निदेशक रोजगार की तैनाती दी गई है। उनके पास एचपीएसआईडीसी और हिमाचल प्रदेश जीआईसी का भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। एचपीएसआईडीसी और हिमाचल प्रदेश जीआईसी के सेवानिवृत्त कैप्टन जेएम पठानिया को निदेशक परिवहन नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव वित्त आबिद हुसैन सादिक को विशेष सचिव उद्योग के पद पर बदला गया है। मुुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने वीरवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

अब घनश्याम चंद होंगे एचपीयू के रजिस्ट्रार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं एचएएस अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा को भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक पद पर बदला गया है। निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति राकेश कुमार कोरला को इस पद से रिलीव किया गया है। मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक घनश्याम चंद को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed