फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Flyovers will be built at flood and accident spots on Kiratpur-Manali four lane.

Kiratpur-Manali fourlane: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बाढ़ और हादसे वाले स्पॉट पर बनेंगे फ्लाईओवर

Fri, 19 Jan 2024 01:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jan 2024 01:57 PM IST
सार

सोलन से कालका तक फ्लाई ओवर का सर्वे एनएचएआई पहले ही कर चुकी है। किरतपुर से मनाली फोरलेन में फ्लाई ओवर के सर्वे में एनएचआई की टीम जुट गई है। 

विज्ञापन
Flyovers will be built at flood and accident spots on Kiratpur-Manali four lane.
फ्लाईओवर के लिए सर्वे शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

 एनएचएआई किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बाढ़ और हादसे वाले स्पॉट पर फ्लाई ओवर बनाने की तैयारी में है। फोरलेन पर ओवर क्राउड और ब्लैक स्पॉट वाली जगहों पर भी फ्लाई ओवर निर्माण का प्लान तैयार किया जा रहा है।  सोलन से कालका तक फ्लाई ओवर का सर्वे एनएचएआई पहले ही कर चुकी है। किरतपुर से मनाली फोरलेन में फ्लाई ओवर के सर्वे में एनएचआई की टीम जुट गई है। मंडी जिला में फोरलेन पर डडोर और झिड़ी में फ्लाई ओवर निर्माण का प्लान तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


  नागचला और नगवाईं में भी फ्लाई ओवर बनने जा रहे हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में बरसात के सीजन के दौरान भारी बारिश और ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण कीरतपुर-मनाली फोरलेन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। अब किरतपुर-मनाली फोरलेन के डिजाइन में बदलाव करने की योजना भी है।   केंद्र के निर्देशानुसार इसके लिए एनएचएआई की ओर से आईआईटी के साथ एमओयू साइन किया जा रहा है और फिर उसी आधार पर इसकी नई डीपीआर बनाकर मंजूरी के लिए मंत्रालय को भेजी जाएगी।  
विज्ञापन


एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने फोरलेन सर्वे की पुष्टि की है। बरसात में बाढ़ और भूस्खलन ने किरतपुर मनाली फोरलेन की तस्वीर बिगाड़ के रख दी है।  अब फोरलेन की अलाइनमेंट सेफ लाइन से आगे बढ़े इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कवायद तेज कर दी है। निकट भविष्य में किरतपुर मनाली फोरलेन में सफर आरामदायक होगा और इसकी हालत में सुधार भी देखने 
विज्ञापन
विज्ञापन

को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed