{"_id":"5c762804bdec227381667505","slug":"flying-squads-will-waiting-for-three-hours-in-suspicious-examination-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परीक्षा केंद्रों में तीन घंटे बैठे रहेंगे उड़नदस्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परीक्षा केंद्रों में तीन घंटे बैठे रहेंगे उड़नदस्ते
Wed, 27 Feb 2019 01:49 PM IST
ashok chauhan
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की छह मार्च से होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने को शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग की टीमें संदिग्ध परीक्षा केंद्रों में तीन घंटे तक रहेंगी। इस वर्ष सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लेस हैं।
विज्ञापन
कई परीक्षा केंद्र ऐसे भी हैं, जहां नकल की संभावना रहती है। ऐसे में विभाग के निरीक्षण विंग की टीमें इन केंद्रों पर तीन घंटे निरीक्षण करेंगी और सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। बीते वर्ष सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे न होने से टीमें तीन घंटे तक केंद्रों में निरीक्षण पर रही थीं।
विज्ञापन
इस वर्ष सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पेपर का समय तीन घंटे का होता है। ऐसे में नकल पर रोक के लिए विभाग ने तीन घंटे निरीक्षण करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
संदिग्ध परीक्षा केंद्रों में ऐसे केंद्र शामिल रहेंगे, जिनमें बीते वर्षों में नकल के अधिक मामले पकड़े गए हैं। ऐसे परीक्षा केंद्र भी संदिग्ध रहेंगे, जिनमें पेपर का उचित संचालन न होने की शिकायतें मिली हैं।
उधर, शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग हमीरपुर के उपनिदेशक अजय पटियाल ने कहा कि संदिग्ध परीक्षा केंद्रों में विभाग की टीमें तीन घंटे तक निरीक्षण पर रहेंगी। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की चेकिंग के साथ केंद्र का निरीक्षण भी किया जाएगा।