{"_id":"654bb4d2d163e1a7320d2e99","slug":"flowers-become-expensive-by-rs-20-to-50-per-kg-during-the-festive-season-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: त्योहारी सीजन में फूल 20 से 50 रुपये प्रति किलो महंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: त्योहारी सीजन में फूल 20 से 50 रुपये प्रति किलो महंगे
Thu, 09 Nov 2023 11:00 AM IST
Krishan Singh
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:00 AM IST
सार
धनतेरस से दो दिन पहले बाजारों में फूलों के दाम में उछाल आया है। अलग-अलग प्रजातियों के फूल 20 से 50 रुपये प्रति किलो तक महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन
सोलन बाजार में बिक्री के लिए रखे फूल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
त्योहारी सीजन में घरों के सजाना महंगा हो गया है। धनतेरस से दो दिन पहले बाजारों में फूलों के दाम में उछाल आया है। अलग-अलग प्रजातियों के फूल 20 से 50 रुपये प्रति किलो तक महंगे हो गए हैं। इसके साथ फूल मालाएं और गुलदस्ता के दाम भी बढ़ गए हैं। पिछले सप्ताह गेंदा 130 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। इन दिनों गेंदे के दाम 150 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। वहीं, गेंदे की अलग-अलग किस्में होने के चलते यह 300 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं कमल 70 रुपये प्रति फूल हो गया है। बीते सप्ताह कमल का फूल 50 रुपये प्रति फूल बिक रहा था। कमल की पंखुड़ियां अलग से बिक रहीं है। इसके भी बाजार में अलग-अलग दाम हैं।
विज्ञापन
गुलाब का फूल 700 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जबकि बीते सप्ताह 650 रुपये प्रति किलो था। 50 रुपये प्रति फूल भी बाजार में बेचा जा रहा है। इस बार गेंदे फूल की माला में भी 10 रुपये का उछाल आया है। पिछली बार गेंदे फूल की माला 30 से 50 रुपये तक बिक रही थी। वहीं माला इस बार 40 से 60 रुपये की बिक रही है। गुलदाउदी फूल भी महंगाई की भेंट चढ़ा है। गुलदाउदी फूल 500 रुपये प्रति किलो बिक्र रहा है। एक स्टीक 70 रुपये की बिक रही है।
विज्ञापन
गौर रहे कि त्योहारी सीजन में घरों को सजाने के लिए फूल की मांग बढ़ जाती है। इन दिनों फूल कारोबारियों के पास मांग आनी शुरू हो गई है। त्योहारों में अचानक बढ़ी फूलों की मांग के कारण थोक बाजार में भी फूल के दामों में उछाल आ गया है। सोलन ही नहीं धर्मपुर, परवाणू और अन्य जगहों में भी फूलों की मांग बढ़ी है। सोलन मालरोड के फूल कारोबारी ने बताया कि इस बार फूल की मांग अधिक है। फूल के दाम भी बढ़ गए हैं। लेकिन लोग बुकिंग दे रहे हैं।
विज्ञापन