फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Flour and rice quota decreased under pds in himachal

साढ़े 12 लाख एपीएल परिवारों को राशन के डिपुओं कम मिलेगा ये कोटा

Tue, 27 Nov 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 27 Nov 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Flour and rice quota decreased under pds in himachal

हिमाचल के साढ़े 12 लाख एपीएल परिवारों को सस्ते राशन के डिपुओं में दिसंबर माह में कम आटा-चावल मिलेगा। बर्फबारी से पहले जनजातीय क्षेत्रों में एक साथ छह माह का राशन भेजने से एपीएल उपभोक्ताओं को आटा और चावल का कोटा आधा-आधा किलो कम कर दिया गया है।

विज्ञापन


खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने दिसंबर माह के राशन की अलाटमेंट जारी कर दी है। इस माह उपभोक्ताओं को चावल छह किलो के बजाय साढ़े पांच और आटा साढ़े 13 किलो के बजाए 13 किलो ही मिलेगा।  
विज्ञापन


हिमाचल में साढ़े अठारह लाख राशनकार्ड धारक हैं। इनमें साढ़े पांच लाख परिवार आईआरडीपी और बीपीएल के हैं। इनके कोटे में कोई कटौती नहीं की गई है।  सिर्फ एपीएल परिवार के कोटे में कटौती हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दिसंबर के पहले सप्ताह में राशन उठाने के निर्देश

Flour and rice quota decreased under pds in himachal

निदेशक मदन चौहान ने बताया कि राशनकार्ड परिवारों के लिए दिसंबर महीने के राशन की अलाटमेंट जारी कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने सभी डिपो होल्डरों को दिसंबर के पहले सप्ताह के भीतर

गोदामों से राशन उठाने से निर्देश दिए हैं। सरकार को शिकायतें मिल रही हैं कि कई डिपो होल्डर पंद्रह  तारीख तक राशन उठा रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर सस्ता राशन उपलब्ध नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed