फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Five year old innocent dies due to drowning in water tank

Hamirpur: पानी के टैंक में डूबने से पांच वर्षीय मासूम की मौत

Mon, 10 Oct 2022 10:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , नादौन(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी , नादौन(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Oct 2022 10:06 PM IST
सार

हमीरपुर जिले के थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत जीहन पंचायत के बड़ेत्तर गांव में एक पांच वर्षीय बालक के पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से पंचायत में माहौल गमगीन हो गया है। 

विज्ञापन
Five year old innocent dies due to drowning in water tank
पानी के टैंक में डूबने से बच्चे मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत जीहन पंचायत के बड़ेत्तर गांव में एक पांच वर्षीय बालक के पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से पंचायत में माहौल गमगीन हो गया है। सोमवार देर शाम बालक का शव घर के आंगन में बने पानी के टैंक से मिला है। पांच वर्षीय बालक सोमवार शाम के समय अपने तीन वर्षीय छोटे भाई के साथ आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह पानी के भंडारण के लिए घर के आंगन में बने पानी के टैंक में गिर गया। आंगन में बने पानी के टैंक का ढक्कन अक्सर बंद रहता है।

विज्ञापन


लेकिन सोमवार को इस टैंक का ढक्कन किसने खोला, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।  सोमवार शाम को बच्चे आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान पांच वर्षीय बच्चा गुम हो गया। जिसके बाद परिजनों की तरफ से बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया गया। कुछ समय बाद बालक का शव पानी के टैंक में पाया गया है, जिसे लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed