फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   five trekkers missing and one died in kinnaur himachal

किन्नौर में बर्फबारी के बीच फंसे कोलकाता के 7 ट्रैकर, एक की मौत

Sat, 25 May 2019 07:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 May 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
five trekkers missing and one died in kinnaur himachal
treker - फोटो : अमर उजाला

शिमला के रोहड़ू से सांगला वैली की ट्रैकिंग पर निकले कोलकाता के सात पर्यटक बर्फबारी और बारिश के  चलते बरूआ इलाके में फंस गए। इनमें से एक पर्यटक जेवाशीश मेहतू (42) की मौत हो गई। ग्रुप लीडर रूपम घोष (42) निवासी मध्यग्राम कोलकाता को सेना के चॉपर से सुरक्षित निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला में उपचार के बाद रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोलकाता के अन्य पांच पर्यटकों को सेना, आईटीबीपी और स्थानीय पुलिस की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है। सांगला में लापता उत्तराखंड के 14 पर्यटकों के अन्य दल को भी ढूंढ लिया है। सभी को साथ ही लाया गया। दो दिन से हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते दो दल बीच रास्ते में फंस गए थे। 

विज्ञापन

बचाव दल ने एयरफोर्स के चॉपर से रेस्क्यू किए

five trekkers missing and one died in kinnaur himachal
ट्रैकर्स को रेस्क्यू करता हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक कोलकाता से आए सात पर्यटकों का दल बारिश और बर्फबारी के कारण शुक्रवार शाम को सांगला वैली के बरुआ इलाके के बुरन दर्रे पर फंस गया। इसकी सूचना पर्यटकों के ग्रुप लीडर ने रोहड़ू की जांगलिक चौकी में दी। एसडीएम सांगला को बताया गया।

उसके बाद रिकांगपिओ से क्यूआरटी के एलएचसी जीवन नेगी, आरक्षी रत्न सागर नेगी, उपदेश नेगी, शुभम नेगी, अमनदीप कुमार, अजमेर सिंह, रिपन सैनी, विक्रम सिंह नेगी और सांगला थाने से मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार, बैराग सिंह और आईटीबीपी के जवान बुरन दर्रे के लिए शनिवार सुबह 8:30 बजे रवाना हुए।

दूसरे दल के सदस्य भी सुरक्षित

बचाव दल ने मृतक पर्यटक को हेलीकॉप्टर जबकि अन्य को पैदल ट्रैक से लाया। दोपहर 12 बजे बचाव दल ने एयरफोर्स के चॉपर से रेस्क्यू कर ग्रुप लीडर रूपम घोष को कुप्पा हेलीपैड पर पहुंचा दिया। वहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला में प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल रेफर किया गया। 

एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा, डीएसपी किन्नौर विपिन कुमार ने बताया कि मृतक पर्यटक , ग्रुप लीडर रूपम घोष, ब्रिजेश कुमार गुप्ता, संदीपन दास, शुक्ला घोष मुखर्जी, संदीपतो मित्रों और राखी मंडल निवासी मध्यग्राम, कोलकाता, पश्चिम बंगाल को निकाल लिया गया है। दूसरे दल के सदस्य भी सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed