फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five thousand fines will be imposed on leaving animals unclaimed

पशुओं को लावारिस छोड़ने पर लगेगा पांच हजार जुर्माना, सरकार ने लिया फैसला

Mon, 22 Jul 2019 07:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jul 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
Five thousand fines will be imposed on leaving animals unclaimed

पशुओं को लावारिस छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। ऐसा करने वालों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। प्रदेश में लावारिस पशुओं की बढ़ रही तादात को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


पंचायती राज अधिनियम में ऐसा करने वालों को पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में गठित गो-सेवा आयोग ने गो-सदनों के निर्माण और रखरखाव के लिए 8.75 करोड़ रुपये जारी हुए हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त 3.93 करोड़ रुपये की राशि मंदिर ट्रस्ट निधि और अन्य निधि से उपायुक्तों ने स्वीकृत की है। वे सोमवार को गो-सेवा आयोग की प्रथम बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिरमौर के कोटला बडोग में गो अभयारण्य के लिए 1.52 करोड़ रुपये और ऊना के थाना कलां के गो अभयारण्य के लिए 1.70 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। सोलन के गो अभयारण्य के लिए 2.97 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।


 

इसमें 1.64 करोड़ रुपये की राशि एचपीएसआईडीसी बद्दी को जारी कर दी गई है। हमीरपुर के खेरी के गो-सदन के लिए 2.56 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। कांगड़ा के इंदौरा के गो सदन के लिए 3.55 करोड़, जयसिंहपुर के लिए 10 लाख और किन्नौर के राली में गौ सदन के निर्माण के लिए 22 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

कंवर ने कहा कि प्रदेश में जो गो-सदन सरकारी भूमि पर चल रहे हैं, उन गोसदनों की भूमि को पशुपालन विभाग के नाम पर हस्तांतरित कर गो सदन चलाने वाली संस्था को लीज पर उपलब्ध करवाया जाएगा। गो संरक्षण को लेकर पंचायतों, महिला मंडलों, योग मंडलों और स्वयं सेवी संस्थानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इसके रखरखाव के लिए एक व्यक्ति को तैनात किया जाएगा। पांच किलोवाट तक बिजली की खपत वाले गो सदनों को घरेलू और अन्य गो सदनों को व्यावसायिक मीटर (एनडीएनसी) मीटर उपलब्ध करवाए गए थे। अब 20 किलोवाट खपत वाली गोशाला, गो-सदनों, गो-अभ्यारण्यों को घरेलू मीटर लगाने की अनुमति दे दी गई है।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव पशुपालन संजय गुप्ता, सचिव भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग पूर्णिमा चौहान, गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, निदेशक पशुपालन डॉ. सुदेश चौधरी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed