फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five Person of a Family Killed in Car accident at Kangra.

पठानकोट हाइवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Sun, 16 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा) Updated Sun, 16 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Five Person of a Family Killed in Car accident at Kangra.

हिमाचल में कांगड़ा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सेंट्रो कार और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हुआ है।

विज्ञापन


यहां कांगड़ा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर छतड़ी के पास सेंट्रो कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला की हालत गंभीर है, जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। एसएचओ शाहपुर प्रताप ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना का शिकार परिवार जम्मू से घर लौट रहा था। सेंट्रो कार में सवार पायल गुप्ता (40), राजेश गुप्ता (38), सादगी (8), सादेव (7), विजया कुमारी (60) निवासी गगल मेन बाजार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेश गुप्ता की पत्नी रीचा टीएमसी में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्‍थानीय लोगों ने गाड़ी से निकाले शव, मंजर देख सहमे

Five Person of a Family Killed in Car accident at Kangra.

एसएचओ प्रताप ठाकुर ने बताया कि हादसे के बाद आसपास के लोगों ने शवों को गाड़ी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। इस दौरान एनएच पर एक घंटा जाम भी लगा रहा। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

नए मकान में जाने से पहले खत्म हो गया परिवार

Five Person of a Family Killed in Car accident at Kangra.

गगल गांव उस समय शोक के गम के डूब गया जब एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत होने की सूचना मिली। गगल के राजेश गुप्ता अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेकर जम्मू से वापस गगल आ रहे थे।

इसी दौरान द्रमण के निकट एक ट्रक के साथ टक्कर हो जाने से राजेश गुप्ता, उनकी माता विजया एवं उनके दो बच्चे तथा उनकी बहन पायल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि उनकी पत्नी रिचा गंभीर रूप से घायल है। राजेश गुप्ता सात-आठ वर्ष से गगल में दुकान कर रहे थे।

किराये के घर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे तथा जल्द ही अपने निर्माणाधीन नए घर में रहने का विचार कर रहे थे। परिवार एक कार्यक्रम में भाग लेने जम्मू गया हुआ था। शनिवार को घर आते हुए एक दुर्घटना में उनका पूरा परिवार खत्म हो गया।

दुर्घटना की खबर सुनते ही राजेश गुप्ता के पिता एकदम सन्न रह गए। राजेश गुप्ता की बहन जोकि गगल में ही अपने परिवार के साथ रहती थी, के पति भी इस खबर को सुनकर होशोहवास खो बैठे। नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका किया है। एसडीएम श्रवण मांटा ने कहा कि दुर्घटना में घायल महिला की हर संभव सहायता की जाएगी।

ब्यास में गिरी सैलानियों की कार, एक की मौत, दो घायल

Five Person of a Family Killed in Car accident at Kangra.

दिल्ली से मनाली घुमने आए पर्यटकों की कार ब्यास नदी में गिर गई। हादसा इतना खतरनाक था कि एक सैलानी में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो अन्य सैलानी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हादसे में मारे गए व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि दो घायल सैलानियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक बाद शनिवार दोपहर मनाली से कुल्लू की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर क्लाथ के समीप सड़क के साथ बह रही ब्यास नदी में जा गिरी। जिससे क्लाथ में बहुत बड़ा धमाका हुआ। गाड़ी के शीशे चकनाचुर हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पानी के बीच से दो घायलों को निकाला। जबकि मौके पर ही दम तोडने वाले शख्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने घायलों से फोन नंबर लेकर मृतक के परिजनों को सूचित किया। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय सुनील कु मार निवासी दिल्ली  के रूप में हुई है। घायल भी दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने के स दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed