{"_id":"664940f5b0fba322fd01dac4","slug":"five-people-suffering-from-diarrhea-in-parwanoo-shimla-news-c-176-1-ssml1042-121766-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: परवाणू में डायरिया से पांच लोग पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: परवाणू में डायरिया से पांच लोग पीड़ित
विज्ञापन
एक माह में 754 पहुंचा डायरिया का आंकड़ा
आशा वर्कर की टीम घरद्वार पर बांट रही क्लोरीन गोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डायरिया मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव चला हुआ है। बीते तीन दिन से पांच मामले आ रहे हैं। शनिवार को भी ईएसआई अस्पताल में भीड़ लगी रही। ओपीडी में पांच लोगों डायरिया से ग्रसित पाए गए। अब परवाणू में डायरिया के 754 मामले हो गए हैं। शनिवार को अस्पताल में उपचार के लिए आए डायरिया पीड़ितों में किसी को भी भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।
आशा वर्कर की टीम घरद्वार पर जाकर लोगों को पानी को उबाल कर पीने सलाह दी जा रही है। वहीं अब टीम ने स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी जागरूक करना शुरू कर दिया है। घरों में क्लोरिन की गोलियां बांटी जा रही हैं। क्लोरिन के उपयोग करने की विधि पर भी लोगों को बताया जा रहा है ताकि लोग पानी की टंकियों में क्लोरिन की गोलियां डाल सके। घरों में पानी की टंकियों की सफाई करने का आग्रह भी स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रहा है। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविता शर्मा ने बताया कि शनिवार को डायरिया से पांच लोग पीड़ित निकले हैं। लोगों को आशा कार्यकर्ताओं की टीम जागरूक कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी नजर बनाई हुई है।