{"_id":"6aad3c78c993fd6da20f18de","slug":"dharamshala-iti-admission-deadline-extended-online-registration-mandatory-for-candidates-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: आईटीआई में प्रवेश तिथि बढ़ी, अभ्यर्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: आईटीआई में प्रवेश तिथि बढ़ी, अभ्यर्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
Fri, 18 Sep 2026 06:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:58 PM IST
सार
प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को राहत देते हुए प्रवेश तिथि को 22 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
आईटीआई
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को राहत देते हुए प्रवेश तिथि को 22 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। यह बदलाव भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय और प्रशिक्षण महानिदेशालय नई दिल्ली की ओर से एनसीवीटी के तहत किया गया है। इसके तहत आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड अब 22 सितंबर तक किया जाएगा। निदेशालय तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश सुंदरनगर की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्पॉट राउंड में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
विज्ञापन
पहले से पंजीकृत और नए अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर आवश्यक दस्तावेज और फोटो पहचान पत्र के साथ संबंधित संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को प्रतिदिन सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक संस्थान में पहुंचना होगा। आवेदनों के आधार पर उसी दिन मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पिछले दिन की मेरिट सूची अगले दिन मान्य नहीं होगी। प्रवेश मिलने की स्थिति में अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क एवं फंड उसी समय संस्थान में जमा करवाने होंगे। रिक्त सीटों की जानकारी संबंधित संस्थान से व्यक्तिगत या दूरभाष के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि स्पॉट राउंड में केवल वे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने सत्र 2026 में अभी तक किसी भी आईटीआई में प्रवेश नहीं लिया है। सत्र 2026 में पहले से प्रवेश ले चुके अभ्यर्थियों को अपने संस्थान या ट्रेड में बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन