फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five people arrested for murder of tourist, five days police remand from court

Kangra News: पर्यटक की हत्या के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार, न्यायालय से पांच दिन का पुलिस रिमांड

Fri, 22 Mar 2024 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Mar 2024 08:07 PM IST
सार

 गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Five people arrested for murder of tourist, five days police remand from court
आरोपी गिफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत भागसूनाग में पंजाब के पर्यटक की हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले की छानबीन चल रही है, जबकि आशंका जताई जा रही है कि हत्या के आरोप में पुलिस तीन से चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर सकती है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मैक्लोडगंज के भासगूनाग में गुुरुवार को ढाबे में हुए झगड़े में पंजाब के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


हत्या के आरोप में गिरफ्तार इन लोगों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 26 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि इस घटना में शराब पीने को लेकर अभी कोई तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस इस मामले में घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। भविष्य में इस तरह की घटनाएं पर्यटन स्थलों पर न हों, इसके लिए भागसूनाग में पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ढाबे में खाना खाने को लेकर कुछ बात हुई और विवाद बढ़ता चला गया। इस पर ढाबा मालिक, उनके बेटे, पड़ोस के लोगों और कुछ टैक्सी चालकों ने नवदीप और उसके साथियों के साथ मारपीट की। शराब को लेकर अभी तक कोई तथ्य सामने नहीं आया है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ली है, उन्हें खंगाला जा रहा है। अगर किसी ने सीसीटीवी की फुटेज को डिलीट करने का प्रयास तो पुलिस उस पर भी कार्रवाई अमल में ला सकती है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Trending Videos

यह था मामला
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के तहत भागसूनाग स्थित पार्किंग के समीप एक दुकान में पंजाब के चार लोग हरमनप्रीत सिंह, गगनदीप, संजीव अवान और नवदीप सिंह वीरवार सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दुकान मालिक और पंजाब के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जोकि बाद में मारपीट में बदल गई। इस मारपीट में दुकानदार के साथ अन्य स्थानीय लोग भी उतर आए थे। मारपीट में नवदीप सिंह (33) पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी गुरुतेग बहादुर नगर टिब्बी डाकघर फगवाड़ा तहसील और जिला कपूरथला पंजाब को गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed