{"_id":"58ea2abf4f1c1bfc5c5b40e3","slug":"five-muslims-cast-included-in-obc-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का बड़ा फैसला, मुस्लिम समुदाय की 5 जातियां ओबीसी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का बड़ा फैसला, मुस्लिम समुदाय की 5 जातियां ओबीसी में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Apr 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने मुस्लिम समुदाय की पांच जातियों को ओबीसी श्रेणी में शामिल कर दिया है। ये मुस्लिम जातियां तेली, जोगी, जुलाहा, कबीरपंथी और लोहार हैं। प्रदेश में इन जातियों की जनसंख्या हजारों में है।
विज्ञापन
अब इन जातियों को ओबीसी श्रेणी की सहूलियतों समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रधान सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अनुराधा ठाकुर की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इन पांचों जातियों को ओबीसी की राज्य सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ये लाभ केवल अनुसूचित जाति के दायरे में नहीं आने वाली तेली, जोगी, जुलाहा, कबीरपंथी और लोहार जातियों को ही मिलेगा। ये जातियां हिमाचल सरकार की ओर से ओबीसी श्रेणी को समय-समय पर जारी की जाने वाली सुविधाओं और रियायतों को पाने की हकदार होंगी।
विज्ञापन
हज कमेटी अध्यक्ष ने सीएम का आभार जताया
हिमाचल प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन दिलदार अली बट्ट ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह मांग लोग लंबे समय से उठा रहे थे। इसका लाभ प्रदेश के करीब 25,000 लोगों को होगा।