नैनो कार समेत ब्यास में बहे 5 लोगों का नहीं लगा सुराग, सर्च ऑपरेशन जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर औट के समीप शनि मंदिर के पास एक नैनो कार अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरी। कार में सवार दो महिलाएं, एक बच्ची समेत पांच लोगों का कोई पता नहीं लग पाया। हादसे में एक युवक घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं में दाखिल किया गया है।
हादसा करीब देर शाम साढ़े नौ बजे हुआ है। सूचना मिलते ही औट थाना से पुलिस बल और तहसीलदार हीरा सिंह नलवा ने मौके पहुंच बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को मणिकर्ण से मंडी की ओर आ रही नैनो कार औट के समीप शनि मंदिर के पास एक गाड़ी टकराने के बाद अनियंत्रित होकर ब्यास में जा गिरी।
हादसे के समय नैनो कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। कार में सवार दयोड़ गांव निवासी चुन्नी लाल(18) हादसे के दौरान कार से बाहर निकल गया। इसके साथ ही कार उफनती ब्यास नदी में समा गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चुन्नी लाल को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए नगवाईं पीएचसी लाया गया।
नदी का जलस्तर ज्यादा होने से नहीं लगा कार का पता
घायल चुन्नी लाल के मुताबिक कार में उसकी मां, बहन, जीजा, भाई और ढाई साल की भांजी सवार थी। वे मणिकर्ण से वापस दयोड़ गांव की ओर जा रहे थे। ब्यास नदी का जलस्तर काफी होने से कार को कोई पता नहीं लग रहा है। कार में सवार पांच लोगों के बह जाने की संभावना है। सूचना मिलते ही औट थाना प्रभारी कुलदीप चंद, तहसीलदार हीरा सिंह नलवा मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने ब्यास नदी के किनारे सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन अंधेरा होने के कारण कार कुछ पता नहीं लग रहा है। बताया जा रहा है कि नैनो कार किसी दूसरे वाहन से टकरा गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। औट थाना प्रभारी कुलदीप चंद ने बताया कि पुलिस बल मौके पर बचाव कार्य में जुटा है।