घर बैठे लें पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर, क्रेडिट कार्ड से जमा करें प्रीमियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के लोग पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर घर बैठे ले सकते हैं। वे इसके लिए एक हजार रुपये का प्रीमियम क्रेडिट कार्ड से भी जमा कर सकते हैं। प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए सरकार ने इस योजना को और आसान बना दिया है। राज्य का कोई भी आदमी इस योजना का लाभ ले सकता है।
अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसका पांच लाख रुपये तक का खर्च राज्य सरकार उठाएगी, उसे बस एक हजार रुपये का सालाना प्रीमियम देकर हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत पंजीकृत होकर कार्ड बनाना होगा। इस प्रीमियम में उसके परिवार के चार और सदस्य कवर होंगे।
यानी किसी भी परिवार के पांच सदस्य साल भर में पांच लाख रुपये तक इलाज कैशलैस विधि से करवा सकेंगे। सरकार को ही दवाएं, इलाज में प्रयुक्त होने वाला सामान, अन्य उपकरण आदि उपलब्ध करवाने होंगे।
इस वेबसाइट पर करेंगे पंजीकरण, जिला अस्पताल से लें कार्ड
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के राज्य के नोडल अधिकारी देवेंद्र कुमार का कहना है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए https://hpuhps.com वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें। इसका प्रीमियम भी ऑनलाइन ही कटेगा। क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।
1800 तरह की बीमारियों के प्रोसीजर कवर होंगे
इसके बाद रसीद जनरेट होगी। इसे लेकर सभी पारिवारिक सदस्यों के साथ जिला अस्पताल जाना होगा। यहां सभी पारिवारिक सदस्यों के बायोमीट्रिक मशीन से रिकार्ड दर्ज किया जाएगा। फोटो भी खींचे जाएंगे। इसके बाद कार्ड जारी किए जाएंगे। आने वाले समय में ई-कार्ड देने की भी व्यवस्था की जा रही है।
इस योजना के तहत 1800 बीमारियों के प्रोसीजर का कवर दिया गया है। इनमें हार्ट में स्टेंट लगाना, बाईपास सर्जरी करना, स्पाइन की सर्जरी करना, ब्रेन ट्यूमर या अन्य कैंसर का इलाज, किडनी स्टोन, गॉल ब्लैडर स्टोन, गेस्ट्रो की समस्या, ट्रोमा केस आदि शामिल हैं। डे केयर प्रोसीजर यानी अगर फ्रै क्चर आदि होता है और केवल दिन भर अस्पताल में रहने के बाद छुट्टी कर दी जाती है तो इसका भी कवर मिलेगा।
इन नंबरों पर संपर्क कर ले सकते हैं जानकारी, शिकायत भी कर सकते हैं :
टोल फ्री नंबर : 1800 200 6544
व्हाट्सएप नंबर : +91 9711035378