फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five Killed in road accident in Dharamshala Himachal Pradesh

Dharamshala Accident: योल में खाई में कैंटर गिरने से पति-पत्नी और बेटी समेत पांच की मौत

Mon, 15 May 2023 12:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अनिल धवन, संवाद न्यूज एजेंसी, योल (कांगड़ा)
अनिल धवन, संवाद न्यूज एजेंसी, योल (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 May 2023 12:21 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला के उथड़ाग्रां में हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Five Killed in road accident in Dharamshala Himachal Pradesh
खाई में गिरा कैंटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

विकास खंड धर्मशाला के तहत योल के साथ लगते उथड़ाग्रां में अनियंत्रित होकर एक कैंटर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। चार लोगों ने मौके पर, जबकि एक गंभीर घायल ने टांडा अस्पताल में दम तोड़। हादसे में पांच लोग जख्मी हुए हैं। एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कैंटर में सवार लोग शाम करीब 4:30 बजे खेतों से गेहूं की कटाई कर फसल घर ला रहे थे, तभी फसल से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर लुढ़क गया। कैंटर में चालक और बच्चों समेत 10 लोग सवार थे। मृतकों में सीता देवी (39) पत्नी सुनील कांत, सुनील कांत (43) पुत्र बलदेव, कृष्णा (7) पुत्री सुनील कांत, मिलाप चंद (चालक) पुत्र अशोक कुमार और आरती देवी (45) पत्नी कुशल कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


हादसे में प्रिया (7) पुत्री लक्ष्मण, अंशु (7) पुत्र सुनील कांत, अभिनव (17) पुत्र सुनील, साक्षी (17) पुत्री गुलशन और अनिल कांत (40) पुत्र बलदेव सिंह घायल हुए हैं। सभी मृतक उथड़ाग्रां के रहने वाले हैं। घायलों का उपचार टांडा अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर योल पुलिस चौकी प्रभारी नारायण सिंह, तहसीलदार गिरीराज ठाकुर मौजूद रहे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मची चीखपुकार, मदद करने के लिए दौड़े लोग

विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला का उथड़ाग्रां का रहने वाला सुनील खेती के कार्य के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था, जबकि उसकी पत्नी घर संभालती थी। उसके बच्चे अभी छोटे थे। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने से उथड़ाग्रां के ग्रामीण सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार रविवार सायं करीब चार-साढ़े चार बजे उड़थाग्रां में एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

हादसे में खेती का कार्य करने के लिए सुनील कुमार पुत्र बलदेव निवासी उथड़ाग्रां छुट्टी लेकर घर आया था। खेती का कार्य निपटाने के बाद वापस नौकरी पर जाना था, लेकिन यह छुट्टी उसके लिए आखिरी साबित हुई। वहीं हादसे में घायल चार बच्चों को भी रविवार की यह छुट्टी हमेशा याद रहेगी। अगर आज रविवार न होता तो सभी बच्चे स्कूल गए होते और हादसे का शिकार होने से बच जाते। वहीं एक ही परिवार के तीन और गांव के पांच लोगों की एक साथ मौत होने से पूरा उथड़ग्रां सदमे हैं।

हादसे के दौरान घटनास्थल पर चीखोपुकार मच गई। युवक जहां घायलों को रेस्क्यू करने में एसडीआरएफ की टीम की मदद करने लगे, वहीं महिलाएं अन्य घायलों और परिजनों को ढांढस बंधाती रहीं। हादसे की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और क्षेत्र के आसपास के गांवों के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान हर किसी की आंखों में आंसू थे। हादसे पर स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा ने दुख व्यक्त किया है और घायलों और मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed