फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   five hgtu memeber resign in kullu

HGTU: महिला कर्मी से भेदभाव पर आक्रोश, पांच और ने दिया इस्तीफा

Sat, 04 Jun 2016 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Sat, 04 Jun 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
five hgtu memeber resign in kullu
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ

शिक्षा निदेशालय में महिला कर्मी के साथ भेदभाव की घटना के बाद विभिन्न टीचर यूनियनों के साथ ही कर्मचारी संघ में भी रोष है। कुल्लू के विभिन्न स्कूलों में तैनात एचजीटीयू (हिमाचल गवर्नमेंट टीचर यूनियन) के 5 सदस्यों ने संघ से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


प्रवक्ता सोनम डोलमा, डीपीई शीला शर्मा, प्रवक्ता पुष्पा, प्रवक्ता सविता और टीजीटी संजीव कुमार ने हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन


जबकि कुल्लू जिला के 54 स्कलों मे तैनात जनजातीय इलाकों के टीचरों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ट्राइबल टीचर एसोसिएशन के संयोजक जय किशन और सचिव विनोद डोगरा ने कहा कि इस तरह की नस्लीय टिप्पणी ने तमाम आरक्षित वर्ग के लोगों की अस्मिता पर चोट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ तथाकथित टीचर यूनियन के नेताओं के वजह से पूरे अध्यापक वर्ग की बदनामी हुई है। जिला कुल्लू के प्राइमरी टीचर संघ के अध्यक्ष बिहारी लाल परमार ने कहा कि प्रवक्ता संघ के नेता वीरेंद्र चौहान ने अगर महिला के खिलाफ नस्‍लीय टिप्पणी की है तो उनका संघ इसका कड़ा विरोध करता है।

वहीं, लाहौल-स्पीति कर्मचारी महासंघ ने भी घटना की निंदा की है। महासंघ के अध्यक्ष मेघ चंद प्रभु ने कहा कि महिलाओं के प्रति इस तरह की टिप्पणी पूरे समाज के हित में नहीं है। प्रभु ने कहा कि अगर सच में प्रवक्ता संघ के नेता ने इस तरह की टिप्पणी की है तो पूरा


महासंघ महिला कर्मी के साथ खड़ा है और हिमाचल सरकार से मांग करता है कि इसकी पूरी जांच हो। वहीं, डीसीसी लाहौल स्पीति ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। डीसीसी के महासचिव सुरेश कारदो ने कहा कि वे जल्द ही प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से इस मामले को लेकर मिलने शिमला जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed