एक क्लिक में पढ़िए शिमला की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जाखू रज्जू मार्ग परियोजना इस वर्ष पूरी हो जाएगी। माल रोड तथा शहर के अन्य सड़कों का रिपेयर कार्य आरंभ करने से पूर्व सभी प्रकार की तारों के लिए नलिकाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित विभागों को कार्य में तेजी लाने को कहा। बैठक में गर्मियों के मौसम में माल रोड पर दुकानों को रात्रि 10 बजे तक खुले रखने के साथ रविवार को भी दुकान खोलने के सुझाव प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने शिमला के रिज स्थित क्राइस्ट चर्च और डीसी कार्यालय के पास स्थित कैथोलिक चर्च में स्टेन ग्लास विंडोज को दोबारा स्थापित करने के निर्देश दिए।
आवास एवं शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने प्रदेश की प्रमुख पर्यटक गंतव्यों पर गर्मियों के मौसम में ‘नाइट मार्केट्स’ आरंभ करने के सुझाव दिया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की सातवीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पैरा ग्लाइडिंग विश्वकप-2015 आरम्भ होने से पहले समय रहते बिलिंग में ‘टेक ऑफ साइट’ तथा सड़कों का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
फ्री वाईफाई ने क्रेजी किया शिमला का यूथ
नगर निगम ने समर फेस्टिवल के दौरान रिज पर दी फ्री वाई फाई सुविधा ने शहर के यूथ को क्रेजी कर दिया। सोमवार को सुबह से शाम तक युवा जगह-जगह अपने मोबाइल फोन में फ्री में इंटरनेट का यूज करते देखे गए। फ्री वाईफाई सुविधा का लाभ लेने को औरा वेंचर कंपनी और एयरटेल के कर्मी लोगों को जागरूक करते हुए दिखाई दिए।
संजौली कॉलेज के छात्र अक्षय चौहान, पवन शर्मा और नितेश ठाकुर ने आशियाना रेस्तरां के पास बैठकर मुफ्त में इंटरनेट का प्रयोग किया। नाभा के आकाश भारद्वाज, छोटा शिमला के सुमित शर्मा, शोघी के अजित ठाकुर और बीसीएस के पीयूष ने नगर निगम के प्रयास को सराहते हुए शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की सुविधा देने की मांग की।
पद्मदेव कांप्लेक्स के पास बैठकर जालंधर से आए सैलानी रमणीक सिंह और प्रभजोत ने बताया कि उन्होंने रोमिंग पर चल रहे अपने डाटा प्लान को बंद कर शिमला एमसी फ्री वाईफाई के लिंक से जुड़कर जालंधर में बैठे अपने परिजनों को व्हाट्सअप पर फोटो भेजी। वेंचर कंपनी के विभाष शर्मा ने बताया कि पहले ही दिन जबरदस्त रिस्पांस मिला है। एमसी के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि शहरवासी इस सुविधा से काफी खुश हैं।
टूटीकंडी में बनेगी बड़ी पार्किंग
वीरभद्र सिंह ने कहा कि अंतरराज्यीय बस अड्डे, टूटीकंडी के समीप बनने वाले पार्किंग परिसर का निर्माण कार्य दो वर्षों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा, जिससे शिमला की सड़कों पर यातायात दबाव कम होगा। इस परिसर में लगभग 700 वाहनों को पार्क करने की सुविधा के अतिरिक्त अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि इसी तरह डलहौजी और कांगड़ा में भी पार्किंग परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिमला शहर में वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की ढली स्थित कार्यशाला में बस अड्डे का निर्माण होगा। यहां से शिमला के ऊपरी क्षेत्रों, किन्नौर एवं करसोग इत्यादि स्थानों के लिए लोगों को बस सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके निर्माण से लक्कड़ बाजार सड़क पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, निगम की कार्यशाला के लिए आवश्यक स्थान वहीं उपलब्ध करवाया जाएगा। बस अड्डे के अतिरिक्त यहां पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
गाइडों-टैक्सी चालकों के लिए ड्रेस कोड
पर्यटकों को धोखेबाजों के चंगुल से बचाने के लिए नियम तैयार किए जा रहे हैं। होटल गाइडों और टैक्सी चालकों के लिए ‘ड्रेस कोड’ होने के सुझाव प्राप्त हुए हैं। पर्यटकों ने स्वयंभू गाइडों द्वारा उन्हें ठगने की शिकायतें की हैं। कोड होने से ऐसे मामलों में अंकुश लगेगा।
धामी के गांवों में 12 घंटे तक बिजली गुल
बिजली बोर्ड के धामी कार्यालय के तहत आने वाले आसपास के क्षेत्र में रविवार रात से बिजली गुल है। घणाहटी, शकराह, घंडल,16 मील, कालीहटी, कोहबाग, धामी, खेलचौरा, बटनाणा, जाबरी और ओखरू बैंश के इलाके में बार बार बिजली विभाग द्वारा बिना सुचना किए। बिजली के कट लगने से यहां के स्थाई ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बच्चों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुन्नी बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण और 11 केवी और 33 केवी की केबल में खराबी आई थी। इसे सोमवार शाम तक ठीक कर दिया जाएगा।
वाहनमालिकों के लिए अच्छी खबर
राजधानी में वाहनों की पार्किंग को लेकर रोजाना समस्याओं का सामना कर रहे वाहन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। 845 गाड़ियों की पार्किंग करने का नगर निगम ने इंतजाम कर दिया है।
शहर में सड़क किनारे येलो लाइन लगाने के लिए 13 स्थान चिह्नित किए हैं। लोनिव ने सड़कों के किनारे एमसी को येलो लाइन लगाने की मंजूरी दी है। येलो लाइन पार्किंगों में वाहनों को खड़ा करने का शुल्क सुबह 8 बजे से शाम आठ बजे तक वसूला जाएगा।
समय (घंटों में)==पार्किंग फीस
0-2============10 रुपये
0-4============20 रुपये
0-6============30 रुपये
0-12============40 रुपये
0-24============80 रुपये
महापौर संजय चौहान ने बताया है कि लोक निर्माण विभाग की सड़कों के किनारे येलो लाइन लगाने की मंजूरी मिली है। जल्द ही इस संदर्भ में आगामी कार्रवाई की जाएगी। येलो लाइन पार्किंगों को ठेके पर दिया जाएगा।
यहां पर लगेगी येलो लाइन
किस क्षेत्र में कितनी गाड़ियां होंगी पार्क
•60 गाड़ियां नजदीक मून होटल छोटा शिमला में वैली की साइड
•20 गाड़ियां नजदीक जिला न्यायवादी सतर्कता मुख्यालय छोटा शिमला
•200 गाड़ियां नजदीक गैस एजेंसी संजौली, हिल और वैली साइड
•73 गाड़ियां कार्ट रोड पर संजौली चौक से बाइपास जंक्शन तक
•15 गाड़ियां बोथ वैल से नीचे नजदीक आर्मी रोड
•60 गाड़ियां एमसी पार्किंग से आईजीएमसी नाले तक नजदीक लांगवुड
•90 गाड़ियां लांगवुड की डंपिंग साइट में
•25 गाड़ियां नजदीक लांगवुड टनल, हिल साइड की ओर
•95 गाड़ियां लांगवुड टनल से आरकेएमवी होते पीडब्ल्यूडी रेन शेल्टर तक
•35 गाड़ियां कार्ट रोड पर लक्कड़ बाजार बस स्टेंड से स्नोव्यू तक
•30 गाड़ियां कार्ट रोड नजदीक पीएंडटी कालोनी, हिल साइड
•70 गाड़ियां होटल ट्रीपल एच से खलीनी बायरफिकेशन तक
•57 गाड़ियां आरटीओ से लेकर होटल सिसिल तक
•15 गाड़ियां बालूगंज रोड नीचे मुसाफिर हाउस