{"_id":"7902ed12cdedf5f23c4b46a8b5ce755d","slug":"first-women-police-station-in-bcs-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला को मिलेगा पहला महिला पुलिस स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला को मिलेगा पहला महिला पुलिस स्टेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 09 Aug 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब महिलाएं बेहिचक अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास जा पाएंगी। सोमवार को बीसीएस में पहला महिला थाना खुल रहा है। शहर के पांच थानों में महिला से संबंधित सभी तरह के मामलों को इस पुलिस स्टेशन में निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
महिला यहां आकर बेझिझक अपना बयान दर्ज करवा सकती हैं। यहां दिन में स्टाफ भी महिलाओं का ही होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश के पहले महिला पुलिस स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
इस थाने में एक महिला इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, चार हेड कांस्टेबल, छह कांस्टेबल और दो कांस्टेबल (पुरुष) तैनात किए जाएंगे। पुरूष कांस्टेबल थाने में केवल नाइट डयूटी देंगे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डी डब्ल्यू नेगी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि 11 अगस्त को मुख्यमंत्री महिला थाने का उद्घाटन करेंगे।