फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   First minor operation done in Bilaspur AIIMS himachal

बिलासपुर: एम्स कोठीपुरा में ईएनटी विशेषज्ञों ने किया पहला माइनर ऑपरेशन

Tue, 07 Dec 2021 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Dec 2021 07:18 PM IST
सार

एम्स में ईएनटी विभाग के डॉ. डार्विन कौशल व  डॉ. नेहा चौहान की ओर से नर्सिंग अधिकारियों स्वाति, अपर्णा, अमृता की सहायता से पहली माइनर ओटी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। 

विज्ञापन
First minor operation done in Bilaspur AIIMS himachal
एम्स में हुआ पहला माइनर ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में स्थित एम्स में मंगलवार को ईएनटी विभाग ने पहला माइनर ऑपरेशन किया।  ईएनटी विभाग के डॉक्टर डार्विन कौशल ने बताया कि मरीज के कान के सुनने की नस डैमेज हो चुकी थी। इसे मेडिकल इमरजेंसी में लिया जाता है।  इस तरह की बीमारी मरीज के लिए खतरनाक होती है और अगर समय पर इलाज ने मिले तो मरीज जिंदगी भर के लिए सुनने की क्षमता खो देता है। कहा कि इस बीमारी के इलाज के लिए कान के अंदर एक इंजेक्शन लगाया जाता है। मरीज को कान के अंदर दूरबीन की विधि से इंजेक्शन लगाया गया और इसका उपचार सफल रहा।

विज्ञापन


ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर नेहा चौहान के साथ नर्सिंग अधिकारी स्वाति, अपर्णा, अमृता ने भी सहयोग दिया। वहीं एम्स की लोक संपर्क अधिकारी डॉ. रूपाली ने कहा कि मंगलवार को एम्स की विभिन्न ओपीडी में 153 मरीजों की जांच की गई। इनमें 9 मरीज पुराने थे। कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि एम्स कोठीपुरा में माइनर ओटी की सुविधा से मंगलवार को मरीज का सफल माइनर ऑपरेशन किया गया। इसमें संस्थान के विशेषज्ञों और अन्य स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed