{"_id":"5d516e0d8ebc3e6d073149b9","slug":"first-kidney-transplant-in-igmc-shimla-health-minister-vipin-parmar-congratulate-doctors-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी शिमला में सफल किडनी ट्रांसप्लांट पर मंत्री ने टीम को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी शिमला में सफल किडनी ट्रांसप्लांट पर मंत्री ने टीम को दी बधाई
Mon, 12 Aug 2019 07:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 12 Aug 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी ट्रांसप्लांट के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) तैयार है। सोमवार को आईजीएमसी में किडनी के दो सफल ऑपरेशन किए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने डॉ. बंसल, आईजीएमसी के चिकित्सकों तथा अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में किडनी ट्रांसप्लांट की नई शुरुआत हुई है। अब लोगों को ऐसे ऑपरेशन के लिए बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
परमार ने कहा कि आईजीएमसी शिमला के डॉक्टर किडनी ट्रांसप्लांट का प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए हैं। ऐसे में अब आईजीएमसी शिमला के प्रशिक्षित चिकित्सक यह ऑपरेशन करेंगे। जरूरत पड़ने पर डॉ. बंसल को शिमला बुलाया जाएगा। न्यूरोलॉजी, एनास्थीसिया और सर्जरी के अलावा अन्य पांच विभागों के डॉक्टर मिलकर इस ऑपरेशन को करते हैं। फिलहाल यह सेवा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में ही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी, जिसे पूरा किया गया है।
विज्ञापन