फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   first flight from kullu to chandigarh will start from 29th september

खुशखबरी, कुल्लू से चंडीगढ़ के लिए इस दिन से शुरू हो रही पहली हवाई सेवा

Sat, 16 Sep 2017 02:19 PM IST
रोशन ठाकुर/अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 16 Sep 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
first  flight from kullu to chandigarh will start from 29th september

हिमाचल से पहली बार सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कुल्लू के भुंतर से चंडीगढ़ के लिए 29 सितंबर से हवाई उड़ानें शुरू करने को हरी झंडी दे दी है। चार हजार किराया देकर महज 45 मिनट में लोग अब चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे। 

विज्ञापन


हफ्ते के सातों दिन हवाई उड़ान होगी। कुल्लू दशहरा से चार दिन पहले शुरू हो रही उड़ान का 28 अक्तूबर तक का शेड्यूल जारी कर दिया है। कुल्लू और चंडीगढ़ के बीच एयर इंडिया का 72 सीटर एटीआर जहाज उड़ेगा। दिल्ली से भुंतर और भुंतर से दिल्ली के लिए भी अतिरिक्त उड़ान शुरू होगी। भुंतर-दिल्ली की सभी उड़ानों का किराया आधा कर दिया गया है। 
विज्ञापन


वर्तमान कुल्लू के दिल्ली के बीच सप्ताह में छह दिन एक उड़ान होती है। घाटी के लिए अतिरिक्त हवाई सेवाएं शुरू होने से कुल्लू- मनाली में पर्यटन को नए पंख लग सकते हैं। भुंतर एयरपोर्ट के प्रभारी एए अंसारी ने बताया कि चंडीगढ़ के लिए उड़ान 26 सितंबर से शुरू होगी। 28 अक्तूबर तक का उड़ान शेड्यूल जारी हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया के स्टेशन प्रभारी दिनेश भारद्वाज का कहना है कि दिल्ली-भुंतर के बीच हवाई सेवा का किराया 50 फीसदी तक कम कर दिया गया है। पहले किराया 17 से 18 हजार रुपये था जो अब आठ से नौ हजार रुपये हो गया है। भुंतर से चंडीगढ़ की नई फ्लाइट का किराया करीब चार हजार रुपये रहेगा। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि इससे पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। 



ये रहेगा शेड्यूल
शेड्यूल के अनुसार 72 सीटर जहाज सुबह 6:45 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगा और 8:05 पर भुंतर में लैंड करेगा। इसके बाद जहाज सुबह 8:35 बजे भुंतर से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगा और 9:20 बजे उतरेगा। करीब 9:50 पर चंडीगढ़ से 10:35 पर भुंतर पहुंचेगा। फिर जहाज 11:05 बजे भुंतर से रवाना होगा जो 12:25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed