फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First Delhi's violence, now Corona intimidating tourists, business down in Manali

पहले दिल्ली की हिंसा, अब पर्यटकों को डरा रहा कोरोना, मनाली में कारोबार घटा

Tue, 10 Mar 2020 12:21 PM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Mar 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
First Delhi's violence, now Corona intimidating tourists, business down in Manali
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

देश और दुनिया में कोरोना के कहर से हड़कंप मचा है। पर्यटन नगरी मनाली में भी इसका असर दिख रहा है। अप्रैल से शुरू होने वाले पर्यटन सीजन से पहले कोरोना वायरस ने पर्यटन कारोबारियों को चिंता में डाल दिया है।

विज्ञापन


मनाली का विंटर सीजन पहले दिल्ली हिंसा की भेंट चढ़ गया और अब कोरोना वायरस पर्यटकों को डरा रहा है। इस कारण सैलानी न तो मनाली घूमने आ रहे हैं और न ही गर्मियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन


फरवरी के आखिरी सप्ताह से मनाली में पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। दो सप्ताह के भीतर होटलों की ऑक्यूपेंसी 40 से घटकर 25 से 28 फीसदी रह गई है। मनाली के मालरोड पर सैलानियों की चहलपहल भी कम होने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के डर से मनाली के निजी होटलों के साथ पर्यटन निगम के होटलों के कमरों की संख्या दिन-प्रतिदिन घटने लगी है। होटल रिनेस्ट रिवर कंट्री रिजॉर्ट मनाली के मैनेजर रूपेश गौतम ने कहा कि पहले दिल्ली में हुई हिंसा से होटल खाली रहे अब कोरोना वायरस मनाली के पर्यटन पर भारी पड़ गया है।


दिल्ली हिंसा से पहले उनके होटल में ऑक्यूपेंसी 42 से 45 प्रतिशत थी। यह अब 25 के आसपास है और इसमें गिरावट आ रही है। ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं हो रही है।

पर्यटन विकास निगम के डीजीएम अनिल तनेजा ने कहा कि फरवरी के आखिरी हफ्ते से कारोबार डाउन ही चल रहा है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस से विदेशी पर्यटकों पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed