{"_id":"61927d7481b2c964c669de81","slug":"first-and-second-class-student-65-percent-attendance-on-first-day-in-himachal-govt-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 माह बाद स्कूल चले हम: नौनिहालों को कहीं तिलक लगाया तो कहीं बांटी टॉफियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 माह बाद स्कूल चले हम: नौनिहालों को कहीं तिलक लगाया तो कहीं बांटी टॉफियां
Mon, 15 Nov 2021 09:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 Nov 2021 09:03 PM IST
सार
सोमवार को पहली से पांचवीं कक्षा में 68.90 फीसदी, छठी से आठवीं कक्षा में 70.95 फीसदी और नौवीं से बारहवीं कक्षा में 66.0 फीसदी विद्यार्थियों ने हाजिरी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
चंबा: राजकीय प्राथमिक पाठशाला कियाणी में बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर स्वागत करती अध्यापिका। मंडी: राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला समैला में बच्चों को टॉफियां देकर स्वागत करती शिक्षिका।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों के लिए भी स्कूल खुल गए हैं। सोमवार को पहले दिन स्कूल पहुंचे नौनिहालों का शिक्षकों ने कहीं तिलक लगाकर स्वागत किया तो कहीं टॉफियां भी बांटी गईं। बच्चों ने भी तोतली जुबान में शिक्षकों को ‘गुड मार्निंग’ कहा। पहली के बच्चों ने पहली बार तो दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने करीब पौने दो वर्ष बाद स्कूल परिसर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
कोरोना का खौफ मिटाने पहले ही दिन पहली और दूसरी कक्षा के 65 फीसदी बच्चे स्कूलों में पहुंचे। कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से सभी स्कूलों में पालन करवाया गया। अपने बच्चों को स्कूलों में छोड़ने आए अभिभावकों की भी सराहना की गई। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब सभी कक्षाओं की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। उधर, निजी स्कूलों में प्राइमरी कक्षाओं में अपेक्षाकृत बच्चे कम आए।
विज्ञापन
सोमवार को पहली से पांचवीं कक्षा में 68.90 फीसदी, छठी से आठवीं कक्षा में 70.95 फीसदी और नौवीं से बारहवीं कक्षा में 66.0 फीसदी विद्यार्थियों ने हाजिरी दर्ज करवाई। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद विद्यार्थियों को परिसर में प्रवेश दिया गया। फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहा। प्रार्थना सभा और खेलकूद व एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक रही। बच्चों को बार-बार हाथ सैनिटाइज और साबुन से धोने का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन
शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए बच्चों को कक्षाओं में उचित दूरी पर बैठाया गया। कई स्कूलों में खुले में धूप के बीच भी बच्चे पढ़ाए गए। उधर, जो विद्यार्थी सोमवार को स्कूलों में नहीं आए, उनके लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण सामग्री भेजी गई।
कक्षा उपस्थिति (फीसदी में)
पहली 62.95
दूसरी 65.0
तीसरी 66.0
चौथी 73.83
पांचवीं 73.74
छठी 69.70
सातवीं 70.30
आठवीं 72.79
नौवीं 70.0
दसवीं 70.0
जमा एक 65.0
जमा दो 64.0
छह विद्यार्थियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सोमवार को छह विद्यार्थियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। चंबा जिले में तीन, मंडी में दो और हमीरपुर में एक विद्यार्थी में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए। संक्रमित हुए यह विद्यार्थी नवीं से बारहवीं कक्षा के हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 27 सितंबर से अभी तक 560 विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। 439 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 75 अभी एक्टिव मामले हैं।