फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First aid to patients by health care students in himachal

हेल्थ केयर के विद्यार्थी भी दे सकेंगे अब प्राथमिक उपचार, विभाग ने दी मंजूरी

Sat, 18 Jan 2020 11:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Jan 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
First aid to patients by health care students in himachal
first aid - फोटो : pexels.com

प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में रिक्त चिकित्सकों समेत पैरा मेडिकल स्टाफ तथा अन्य पदों की कमी किसी से छिपी नहीं है। दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा रही हैं। रामभरोसे चल रहीं स्वास्थ्य सेवाओं के बीच सिरमौर के नघेता स्कूल की पहल मिसाल बन गई है। स्कूल में चल रहे व्यावसायिक कोर्स हेल्थ केयर के विद्यार्थी छोटी-मोटी बीमारी, चोट या हादसे के समय मरीजों को प्राथमिक उपचार देंगे। स्वास्थ्य विभाग ने भी इसके लिए मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य खंड राजपुर ने विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए ड्रेसिंग से लेकर कई तरह दवाइयां उपलब्ध करा दी हैं। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि हेल्थ केयर के छात्रों को तभी कोर्स का लाभ मिलेगा, जब वे व्यावहारिक तौर पर स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। प्रिंसिपल दलीप सिंह नेगी ने उपायुक्त सिरमौर व जिला चिकित्सा अधिकारी को कई पत्र लिखे, रिमाइंडर भी भेजे। आखिरकार, स्वास्थ्य विभाग के राजपुर खंड ने स्कूल प्रबंधन की मांग पर ध्यान देते हुए फर्स्ट एड सुविधा उपलब्ध करा दी है।  उधर, बीएमओ डॉ. अजय देओल ने स्कूल का प्राथमिक उपचार का सामान व दवाइयां मुहैया करवा दी गई हैं।
विज्ञापन


ये सुविधा है उपलब्ध
नघेता स्कूल में 42 विद्यार्थी हेल्थ केयर का कोर्स कर रहे हैं। एमएससी नर्सिंग अध्यापिका अलका शर्मा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रही हैं। स्कूल में इस पर प्रैक्टिकल तौर पर काम किया जा रहा है। स्कूल में दो बेड की व्यवस्था है। ब्लड प्रेशर, शुगर के मरीजों को भी स्कूल में ही जांचा जा रहा है। जुकाम, खांसी से लेकर बुखार व दस्त आदि की दवाएं भी स्कूल में उपलब्ध हैं। स्कूल के सराहनीय प्रयास को जनमंच के दौरान लगाए गए शिविर में भी काफी प्रशंसा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के लगभग सभी स्कूलों में सरकार ने हेल्थ केयर विषय शुरू किया है। ऐसे स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा लेने वाले छात्रों को प्रशिक्षित स्टाफ क्रियात्मक शिक्षा दे रहा है। यदि सरकार व स्वास्थ्य विभाग स्कूलों में प्रशिक्षित छात्रों की सेवाएं लेना शुरू करे तो स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सकता है। खासकर दुर्गम क्षेत्रों में ऐसे छात्रों की सेवाएं बेहतर हो सकती हैं, जहां लोगों को ऐसी सेवाएं न के बराबर मिल पाती हैं। राजपुर स्वास्थ्य खंड से उन्हें फर्स्ट एड की सप्लाई दी गई है। - दलीप सिंह नेगी, प्रधानाचार्य, नघेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed