फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire in shop

कुफरी के चीनी बंगला में चार ढाबे जले, गैस सिलिंडर फटा

Tue, 17 May 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
fire in shop
आग की घटना में 8 लाख का नुकसान
विज्ञापन

आग लगने से कुछ देर के लिए मची रही अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पर्यटक स्थल कुफरी के चीनी बंगला में कुफरी-चायल मार्ग पर बने चार ढाबों में मंगलवार को आग लग गई। आग लगने के बाद एक गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। इससे ढाबे पूरी तरह आग की लपटों में घिर गए।
छोटा शिमला फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर भगत राम ठाकुर की अगुवाई में पहुंचे बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ठाकुर ने बताया कि सुबह 8:20 बजे अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद वाटर टेंडर के साथ जवान मौके के लिए भेज दिए थे। उन्होंने बताया कि आग में करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा साथ लगती दुकानों और घरों तक आग फैलने से रोक दी जिससे करीब 25 लाख की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन

आग की इस घटना में कृ ष्णचंद, दिनेश कुमार, प्रकाश और रविंद्र खशिया का ढाबा और डेली नीड्स की दुकान जली है। आग में आठ फ्रीज, जूसर मशीन, खाने की सामग्री, बर्तन और फर्नीचर जल गया। स्टेशन फायर ऑफिसर भगत राम ठाकुर ने बताया कि 12:00 बजे आग पर काबू पाकर दमकल विभाग की टीम लौट आई थी। आग लगने का कारण गैस रिसाव बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed